अजमेर

अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन

हिण्डौनसिटी. जटनंगला पंचायत के आरेनियाकापुरा के लोगों ने रास्ते में अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को एसडीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करे एसडीओ रामावतार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2016, 7:51 PM IST
Feature image

हिण्डौनसिटी. जटनंगला पंचायत के आरेनियाकापुरा के लोगों ने रास्ते में अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को एसडीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करे एसडीओ रामावतार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।


ग्रामीण सुरेश दैतवाल, बाबूलाल, राजकुमार, गब्बर सिंह, जमनालाल आदि ने बताया कि आम रास्ते में प्रभावशाली लोगों ने दीवार निर्माण करा दी है। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। कई बार इसका उलाहना दिया तो झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं।

पूर्व में भी इस बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान राजवीर सिंह, विशाल, फूसिया, अशोक आदि मौजूद थे।

Published on: