करौली

खाता बंद कराने आए थे, मिल गए २ लाख

करसाई. सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आमजन विभागों के चक्कर काटकर चक्करघिन्नी बन जाते हैं, लेकिन यहां एक मृतक महिला के आश्रित को बिना भाग-दौड़ किए ही योजना का लाभ मिल गया। बैंक ऑफ बडौदा करसाई ने गुरुवार को आलमपुर निवासी रजाक खान को उसकी मां के निधन हो जाने पर बैंक बीमा के 2 लाख रुपए का लाभ दिया है।
less than 1 minute read
Dec 21, 2018
karauli
खाता बंद कराने आए थे, मिल गए २ लाख

करसाई. सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आमजन विभागों के चक्कर काटकर चक्करघिन्नी बन जाते हैं, लेकिन यहां एक मृतक महिला के आश्रित को बिना भाग-दौड़ किए ही योजना का लाभ मिल गया। बैंक ऑफ बडौदा करसाई ने गुरुवार को आलमपुर निवासी रजाक खान को उसकी मां के निधन हो जाने पर बैंक बीमा के 2 लाख रुपए का लाभ दिया है। बैंक के शाखा प्रबंधक देवीसिंह मीना ने बताया कि आलमपुर निवासी कल्लो देवी पत्नी नसरूद्दीन की 14 नवम्बर 2018 को मृत्यु हो गई थी। मृतका का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत बीमा था। एक दिसम्बर को परिजनों ने बैंक में क्लेम लेने के लिए संपूर्ण कागजात बैंक में जमा करवाए। महज 16 दिनों में ही बैंक ने मृतक के पुत्र को 2 लाख रुपए की राशि उसके बैंक खाते में डाल दी।
इस योजना के अंतर्गत मृत्यु उपरांत नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपए का बीमा राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में मात्र 12 रुपए प्रत वर्षप्रीमियम में दुर्घटना में मौत हो जाने पर क्लेम देय है। किसी ने दोनों बीमा कराए हुए हों तो उसकों दोनों क्लेम का लाभ मिलता है।
प्रबंधक ने दिखाया रास्ता
परिजन कल्लो की मौत पर उसका खाता बंद कराने के लिए बैंक में आए तो प्रबंधक ने पूछा कि खाता क्यूं बंद करवाना चाहते हो। परिजनों ने बताया की कल्लो की मौत बीमारी से हो चुकी है। बैक में कार्यरत कर्मचारियों ने खाते की जानकारी की तो पता चला कि उसने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत बीमा कराया हुआ है। इस पर उन्होंने बीमा क्लेम के लिए जरूरी कागजात तैयार करवा कर बैंक में पेश करने की सलाह दी।

Published on:
21 Dec 2018 12:27 pm