करौली

पद संभालने के बाद डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष जवाहर बेढ़म बोले — हम यहां विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे, भाजपाईयों ने पहनाईं माला

डांग क्षेत्र में अब डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम बन गए हैं...
2 min read
Jun 22, 2018
Rajasthan News - Latest Hindi News karauli
Rajasthan News - Latest Hindi News karauli

करौली.
डांग क्षेत्र में अब डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम बन गए हैं। पद संभालने के बाद शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वे विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

हिंडौन में जब वे पहुंचे तो भाजपा नेताओं एवं विभिन्न संगठनों ने उनका कई स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष जवाहर सिंह के साथ भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा भी उपस्थित थे। महवा मार्ग स्थित जिला सीमा पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।

भाजपा के मंडल महामंत्री बबली चतुर्वेदी ने बताया कि इसके बाद महू गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गुर्जर समाज के प्रमुख लोगों ने स्वागत किया। इसी क्रम में रीको उद्यमियों ने जवाहर सिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लज्जारानी अग्रवाल आदि ने भी स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। अध्यक्ष जवाहर सिंह ने कहा कि डांग क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। स्वागत करने वालो में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोयल, धर्मा डागुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति सहारिया, किसान मोर्चा अध्य्क्ष अमृत चौधरी, धीरेंद्र बैंसला, ऊदल पेंचला, अतरूप ताजपुर, विजय पांडे आदि उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत बनकी में सरपंच विद्या देवी एवं भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पप्पू गुर्जर ने डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। भाजयुमो के पूर्वप्रदेश उपाध्यक्ष धर्माडागुर, निर्भय सिंह पहलवान, धीरेन्द्र बैंसला, रीको उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष शिवराम गुर्जर का भी माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष जवाहर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करें और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। स्वागत करने वालों में बनकी के कप्तान सिंह गुर्जर, शिवसिंह पटेल, हिम्मत पटेल, सुमेर पटेल शामिल थे।

Published on:
22 Jun 2018 11:30 pm