करौली

हाल ही यहां बने गौरवपथ के दोनों ओर नहीं हैं नाली, बारिश आने पर घरों में होगा जल भराव; समस्या पूरी खत्म नहीं कर पाए सरकार से मिले 60 लाख

नहीं बनाई नालियां, गौरव पथ से भरेगा पानी घरों में...
2 min read
Jun 22, 2018
karauli
news

करौली/बाईजट्ट (सूरौठ).
हाल ही बाईजट्ट में बने गौरव पथ के दोनों ओर नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीण रास्ते और घरों में बारिश में जल भराव होने से आशंकित है।

ग्रामीणों ने कहना है कि नालियों के अभाव में गौरवपथ से जल निकासी नहीं हो पाएगी। पूर्व सरपंच मुरारी लाल व गोविन्द रावत ने बताया कि राज्य सरकार की ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत गांव में ६० लाख रुपए की लागत से गौरव पथ का निर्मााण किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गत माह सीसी सड़क निर्माण कर दिया।

वहीं नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गौरव पथ की माप के मुताबिक चौड़ी सड़क नहीं बनाई। संकरी सड़क पर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि नियमानुसार गौरव पथ की सड़क के दोनोंं ओर जल निकासी के लिए नालियों बननी थी, अधिकारियों की अनदेखी के चलते निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बाताया कि नाली नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भी भर जाएगा। वहीं अधिक बारिश में पानी के बहकर निकलने की बजाय घरों में भरने की आशंका रहेगी।

ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को पत्र भेज कर गौरव पथ के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराने की मांग की है। वहीं गांव के अन्य रास्तों से अतिक्रमण हटवा की राह सुगम करने की मांग की है। इधर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामराज मीणा ने कहा कि गांव में जल निकासी के प्रबंध के लिए गौरव पथ के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इस बारे में ठेकेदार से बात करेंगे।

गड्ढ़ों में गुम हुई सड़क
रेवई (हिण्डौनसिटी). हिण्डौन को तहसील क्षेत्र सहित भरतपुर जिले के दर्जनों गांवों की जोडऩे वाली सड़क वर्षों में बदहाल है। समय रहते मरम्मत नहीं होने से कदम गड्ढ़ों में तब्दील होने से ग्रामीणों को हिचकौले भरी यात्रा करनी पड़ रही है।स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्र की उधड़ी सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सुध नहीं ली गई है।

Published on:
22 Jun 2018 05:47 pm