करौली

धूल भरी हवाएं चलने के साथ आई बारिश और गिरा गई कई स्थानों पर ओले; यहां गर्मी गायब हुई और ठंड लहराई

धूल भरी हवाएं चलने के साथ आई बारिश, ओले...

2 min read
Jun 10, 2018
राजस्थान: झमाझम बारिश से आमजन को बड़ी राहत पहुंची, लेकिन कहीं-कहीं अंधड़-ओले भी पड़े झेलने

करौली.
रविवार रात राजस्थान में बारिश कई स्थानों पर हुई। करौली में हिंडौन और सपोटरा... जहां गर्मी थी, वहां मौसम अचानक पलटा खाया तेज हवाएं चलने के साथ बूंदें गिरीं। यह बारिश थी, जो कुछ स्थानों पर ओले भी साथ ले आई।

जिले में तेज अंधड़ से कई जगह टीन-टप्पर उड़ गए और पेड़ भी गिरे। अंधड़ के कारण हुए हादसों में बीते दिन दो की जान चली गई थीं, यही डर आज बना रहा। देर रात्रि तक बिजली गुल रहने से लोग खासे परेशान हुए। टोडाभीम क्षेत्र में ओले भी गिरे।

वैसे इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। करीब एक घंटे तक कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश होती रही। देर रात तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। बारिश से पहले चले तेज अंधड़ से बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।

बरसे मेघ, गिरे ओले
नादौती. उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र के अधिकांश गांवों में शनिवार को दूसरे दिन भी जमकर बारिश हुई। इस दौरान कुछ देर चने-मटर के आकार के ओले भी गिरे।शाम को एक घंटे तक बारिश हुई। कस्बा शहर, सोप, बागौर, बरदाला, बाडा, सावटा, कैमरी, तेसगांव सहित अधिकांश गांवों में भी बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश के साथ ओले
टोडाभीम. कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण गली मोहल्लों में पानी भर गया। ओले गिरने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण कई जगह कीचड़ भी हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले तेज हवा चलने से टीन-टप्पर उड़ गए। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पंचायत समिति आवासों के सामने बारिश का पानी भर गया।

पेड़ गिरने से रास्ते हुए अवरुद्ध
हिण्डौनसिटी. क्षेत्र में शनिवार शाम आए तेज अंधड़ से उपखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते अवरूद्ध हो गए। अंधड़ से विद्युत सप्लाई भी प्रभावित हुई। शनिवार को शाम करीब 6 बजे बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से मौसम तपन और उमस भरा बना हुआ था। शाम को बदले मिजाज के चलते धूल भरी आंधियां चलने लगी।

Published on:
10 Jun 2018 11:25 pm
Also Read
View All