करौली

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर ने छुड़ाई कंपकपी, 26 जनवरी को बारिश होने की प्रबल संभावना, जानें ताजा मौसम अपडेट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Jan 24, 2026
Photo- Patrika

Rajasthan Weather News: करौली। कुछ दिनों के नरम तेवरों के बाद शनिवार को एक बार फिर सर्दी के तेवर तल्ख हो गए। दिनभर चली शीतलहर ने लोगों के कंपकपी छुड़ा दी। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों के साथ अलाव का भी सहारा लेना पड़ा। कड़ाके की सर्दी से फिर से लोग ठिठुरते नजर आए।

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे करीब 10-15 मिनट तक बारिश का दौर चला। इससे सर्दी ने जोर पकड़ लिया। हालांकि शनिवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप भी खिली, लेकिन सुबह से शुरू हुआ शीतलहर का दौर शाम तक जारी रहा। इसे बीच बादल भी छाए।

शीतलहर के बीच गिरे तापमान ने लोगों को ठिठुरा दिया। एक दिन पहले करौली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सैल्सियश था, जबकि शनिवार को यहां 6 डिग्री रह गया।

वहीं अधिकतम तापमान में भी कमी आई। लोगों ने अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव के जतन किए। वहीं बाजारों में गर्म खाद्य वस्तुओं की बिक्री में इजाफा हुआ।

इधर कृषि विभाग अधिकारियों का कहना है कि मावठ से फसलों को फायदा मिलेगा। हालांकि जिन क्षेत्रों में तेज हवा का प्रभाव है, वहीं फसलों के झुकने की संभावना है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 48 घंटे तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने व शेखावाटी भागों व उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में 26 जनवरी को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

27 जनवरी को तंत्र का सर्वाधिक असर रहने तथा बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Published on:
24 Jan 2026 07:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर