करौली

राजस्थान के करौली में लापता युवक की गोली मार हत्या,शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

Hindi News: हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Live Breaking ...
2 min read
Oct 17, 2018
Ramkesh 30 son Ramkumar Gurjar, resident of Harjnpur village, left h
राजस्थान के करौली में लापता युवक की गोली मार हत्या,शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया


करौली. स्थानीय सदर थाना क्षेत्र में घर से लापता युवक की बुधवार को बंदूक की गोली मार हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस दल विभिन्न स्थान पर दबिश दे रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरजनपुर गांव निवासी रामकेश (३०) पुत्र रामकुमार गुर्जर घटना के दिन सुबह दस बजे मोटरसाइकिल से घर से रवाना हुआ, घर के लोगों ने उसे तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि किसी ने मृतक की मां को सूचना दी कि एक युवक का शव कैलादेवी मोड के रामपुर पुल के पास पड़ा है। जिस पर परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त परिजनों ने की। पुलिस उपअधीक्षक संपतराम ने बताया कि युवक की गोली मार कर हत्या करने की बात भी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद सही तथ्यों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मोटरसाइकिल लौटाई
जानकारी के अनुसार मृतक युवक घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था, लेकिन उसने अपनी बाइक किसी परिचित के माध्यम से घर पहुंचा दी। इसके बाद से वह लापता हो गया। जिसका शव पुलिस ने बरामद किया है।
विभिन्न मामलों में पांच गिरफ्तार
कुडग़ांव. स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मामलों में पांच जनों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मीणा ने बताया कि लम्बे समय से तारीख पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर स्थाई वारंटी धर्म सिंह गुर्जर निवासी जटवारी को बुधवार को जटवारी से गिरफ्तार किया। वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने पर हंसराज बैरवा निवासी सलेमपुर, कुडग़ांव मुख्य बस स्टैंड पर शराब के नशे में उत्पात मचाने पर श्याम लाल बैरवा, राम रूप मीणा निवासी रूडी एवं मनोज बैरवा निवासी भोलूपूरा को गिरफ्तार किया है।
मारपीट का मामला दर्ज
सपोटरा. स्थानीय थाने में बुधवार को गावदा निवासी एक जने ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि पीडि़त लवकुश मीना निवासी गांवदा ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही चेतराम, हेमराज, रामस्वरूप व बिहारी ने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

Published on:
17 Oct 2018 09:57 pm