करौली

घर के बाथरूम में घुसकर दलित किशोरी से बलात्कार, रिपोर्ट ​करवाने पर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 03, 2018
rape with dalit girl in Karauli
rape with dalit girl in Karauli

हिण्डौनसिटी/ करौली। समीपवर्ती सोमला गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे घर के आंगन में बने शौचालय में लघुशंका के लिए गई दलित किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया। किशोरी की चीख सुनकर आए परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन युवक के परिजन जबरन उसे छुड़ाकर ले गए। रविवार सुबह जब पीडि़ता का परिवार मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहा था, तो आरोपी के परिजनों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। तथा पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।


दोपहर में जैसे तैसे पीडि़ता अपने परिजनों के साथ सूरौठ थाने पहुंची तथा आपबीती बताई। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने हिण्डौनसिटी राजकीय चिकित्सालय में पीडि़ता का मेडिकल कराया। देर शाम पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह नाथावत ने भी पीडि़ता से आपबीती जानी जानी।


चिल्लाने पर हथेली से दबाया मुंह
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि वह शौचालय में लघुशंका के लिए गई थी। इस दौरान सोमला गांव निवासी मोनू जाट (22) पहले से ही शौचालय के ऊपर बैठा हुआ था। पीडि़ता के शौचालय में घुसते ही आरोपी पीछे से अंदर घुस गया तथा दरवाजा बंद कर कपड़े फाड़ दिए। पीडि़ता चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह हथेली से दबाकर बलात्कार किया। पीडि़ता की चीखने की आवाज सुन परिजन नींद से जागे तथा आरोपी युवक को पकड़ लिया। लेकिन कुछ कुछ ही देर में वहां पहुंचे परिजन उसे जबरन छुड़ाकर ले गए। इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। गरीब परिवार की पीडि़ता कक्षा नवीं की छात्रा है।

Published on:
03 Sept 2018 02:46 pm