करौली

वृंदावन नगरी बना बेरोज गांव

गुढ़ाचन्द्रजी. तालचिड़ा पंचायत के रामधनकापुरा में चल रहे नवकुण्डीय महायज्ञ में हो रही भागवत कथा व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इससे रामधनकापुरा गांव की झलक वृंदावन जैसी लग रही है।
less than 1 minute read
Apr 10, 2019
karauli
वृंदावन नगरी बना बेरोज गांव

गुढ़ाचन्द्रजी. तालचिड़ा पंचायत के रामधनकापुरा में चल रहे नवकुण्डीय महायज्ञ में हो रही भागवत कथा व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इससे रामधनकापुरा गांव की झलक वृंदावन जैसी लग रही है।
आयोजन समिति के श्रवणगिरी महाराज ने बताया कि भागवत क था में आचार्य नरेन्द्र वशिष्ठ ने बराह अवतार की कथा में कहा कि बराह का मतलब सुन्दर होता है। यानि मनुष्य का प्रत्येक दिन सुन्दर हो। इस मौके पर बामन भगवान की सजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। झांकी का पूजन यजमान बदरी पटेल व उनकी पत्नि मुक्ति देवी कर किया। इधर मुख्य वेदी सहित अन्य आठ वेदियों में एक दर्जन पंडितों ने आहुतियां दिलाई। आयोजन समिति के जलधारी व राजबहादुर ने बताया कि १३ अप्रेल को गणेशजी की प्राण-प्रतिष्ठा व १४ अप्रेल को महायज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन होगा।आयोजन समिति के जलधारी व राजबहादुर ने बताया कि १३ अप्रेल को गणेशजी की प्राण-प्रतिष्ठा व १४ अप्रेल को महायज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन होगा।

Published on:
10 Apr 2019 12:54 pm