करौली

RBSE 12th Result 2024: किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, इन विषयों में आए 100 में से 100; 99 प्रतिशत प्राप्त कर बढ़ाया ‘करौली’ का मान

RBSE 12th Topper Result 2024: भरतपुर के रहने वाले एक किसान के बेटे ने घर छोड़कर बाहर पढ़ाई करते हुए किसान पिता का नाम रोशन किया है। धीरेंद्र सिंह ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत प्राप्त किए है। जो कि करौली जिले में विज्ञान संकाय में मेरिट है।

2 min read
May 20, 2024

RBSE 12th Science Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के परिणाम सोमवार दोपहर जारी कर दिया है। इसी कड़ी में एक किसान के बेटे ने घर छोड़कर बाहर पढ़ाई करते हुए किसान पिता का नाम रोशन किया है। भरतपुर जिले के मदनपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत प्राप्त कर करौली जिले में विज्ञान संकाय में मेरिट हासिल की है।

ये भी पढ़ें

CBI की बड़ी छापामारी, नर्सिंग घोटाले में सीबीआई इंस्पेक्टर के 10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाने के बाद हुई कार्रवाई

धीरेंद्र ने मां-पिता का जताया आभार

वहीं, भरतुपर के इस बेटे ने हिंदी में 100, फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 100 और बायोलॉजी में 100 लेकिन अंग्रेजी में 97 अंक हासिल किए है। जिससे घर-परिवार के साथ-साथ जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह सब पिता कप्तान सिंह और गृहिणी मां कमलेश की वजह से हो पाया है। उन्होंने मुझे पढ़ने के लिए दूसरे जिले भेजा और पढ़ाई-लिखाई का खर्चा उठाया। साथ ही धीरेंद्र ने गुरूजनों का आभार जताया है।

अभी से आईआईटी की तैयारी में जुटा छात्र

धीरेंद्र मूलत: बयाना के मदनपुर गांव के रहने वाले है। लेकिन उन्होंने पढ़ाई करौली जिले के सूरौठ के प्राइवेट सीनियर सैकेंडरी स्कूल की है। धीरेंद्र एलकेजी से ही इस विद्यालय में पढ़े है। वर्तमान में वह जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे है।

लड़कों पर भारी पड़ी लड़कियां

बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा परिणाम जारी करते हुए बताया कि विज्ञान विषय का परिणाम 97.73 प्रतिशत, कला वर्ग का परिणाम 96.88 तो वहीं कॉमर्स का रिजल्ट 98 .95 फीसदी रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि साइंस, कला और कॉमर्स रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।

बता दें कि पिछले वर्ष कॉमर्स रिजल्ट का 96.60 प्रतिशत, साइंस का रिजल्ट 95.65 प्रतिशत और आर्ट्स का रिजल्ट 92.32 प्रतिशत रहा था। सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बता दें कि रिजल्ट आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो गया।

Updated on:
20 May 2024 04:56 pm
Published on:
20 May 2024 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर