करौली

भगवा रंग में रंगा शहर, रैली में जय सियाराम के गूंजे जयकारे

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 30, 2018
Karauli
Karauli

करौली। जिले के टोडाभीम उपखंड मुख्यालय पर रामघाट मंदिर से भगवा रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में हिंदू सनातन वाहिनी के अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष सहित सैंकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैली को सफल बनाने के लिए कई संगठनों का सहयोग रहा। इससे पहले रविवार सुबह 8:00 बजे से ही टोडाभीम हिंदू सनातन धर्म की टीमें जुटनी शुरू हो गई। इसके बाद भगवा रैली में सैकड़ों की तादात में बाइक पर सवार युवा प्रदेश नेतृत्व के सानिध्य में रैली निकाली गई, जो गली मौहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान जय सियाराम व हर-हर महादेव के नारे गुंज उठे। जयकारों की गूंज से उपखंड मुख्यालय जाग उठा। इस दौरान पदाधिकारियों ने राम मंदिर जैसे मुद्दे व हिंदू सनातन धर्म एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद पैलेस में ओम धारण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। वहीं ये संदेश दिया गया कि हम सभी को मिलकर सनातन धर्म के लिए कार्य करना चाहिए।

जानलेवा हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

इधर, नादौती पुलिस ने गुढ़ाचन्द्रजी में दुकानदार देवेन्द्र गुप्ता पर जानलेवा हमला व लूट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र गुप्ता पर14 सितम्बर को दुकान बंद कर घर जाते समय आरोपियों ने जानलेवा हमला दिया था। वृत्ताधिकारी कमल कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सीआई के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बालघाट थाना इलाके में अंतर्गत पहाड़ी गांव निवासी आरोपी देशराज व श्रीमहावीर जी थाने के अंतर्गत आखावाडा निवासी संतराम ऊर्फ नरसी को मोहनपुरा के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर गुढ़ाचन्द्रजी व क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों ने पिछले दिनों उप जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप था। ज्ञापन के जरिये आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।।

Published on:
30 Sept 2018 05:18 pm