करौली

सपोटरा के युवक का हिण्डौन से अपहरण, गंगापुर में छोड़ कर भागे बदमाश

rajasthan patrika hindi news.com
2 min read
Feb 01, 2019
Sapotra youth kidnapped from Hindon, left in Gangapur and ran away
सपोटरा के युवक का हिण्डौन से अपहरण, गंगापुर में छोड़ कर भागे बदमाश

हिण्डौनसिटी. शहर के बयाना रोड स्थित आईपीडी कॉलेज में गुरुवार को आईटीआई की परीक्षा देने आए सपोटरा के जीरौता गांव निवासी युवक को बदमाश बोलेरो में डाल अपहरण कर ले गए। रास्ते में अपहरणकर्ताओं ने मारपीट कर उससे १४ हजार रुपए छीन लिए और गंगापुरसिटी के पास पटक भाग गए। शुक्रवार शाम को पीडि़त ने पांच जनों के खिलाफ कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार जीरौता गांव निवासी किरोडीलाल मीणा गुरुवार को बयाना रोड स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज में आईटीआई की परीक्षा देने आया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद वह परीक्षाकेन्द्र से बाहर निकला तो भोपुर निवासी चन्दू मीणा, खंडीप फुलवाड़ा निवासी रवि मीणा, जीतेश मीणा, बृजेश मीणा व लाखनसिंह गुर्जर ने उसे पकड़ लिया। तथा मारपीट कर जबरन बोलेरो में डाल कर ले गए। आरोपियों ने रास्ते में मारपीट कर उससे १४ हजार रुपए छीन लिए और गंगापुरसिटी के पास सड़क किनारे पटक भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (पत्रिका संवाददाता)

आठ ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दबोचा तस्कर
हिण्डौनसिटी. श्रीमहावीरजी थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य बाजार से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर आठ ग्राम २०० मिली ग्राम स्मैक जब्त की है। थानाप्रभारी रामवीरसिंह ने बताया कि आरोपी अकबरपुर निवासी राजपाल गुर्जर है। जो लम्बे समय से स्मैक तस्करी का कार्य करता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कस्बे के मुख्य बाजार से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एसके पास मिली एक प्लास्टिक की थैली में आठ ग्राम २०० मिलीग्राम स्मैक को जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राहकों के इंतजार में खडा हुआ था। लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पूर्व में १६ जुलाई २०१८ कोभी साढ़े पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। वह फिलहाल जमानत पर चल रहा था। आरोपी से अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त साथियों के बारे में पूठताछ की जा रही है।

Updated on:
01 Feb 2019 10:18 pm
Published on:
01 Feb 2019 10:18 pm