माता के दरबार में यात्रियों का आना हुआ शुरू

करौली. जगत जननी मां कैलामाता का प्रसिद्ध चैत्र लक्खी मेला यूं तो 25 मार्च से शुरू होगा, लेकिन पदयात्रियों का आना शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
Mar 21, 2017
Feature image

करौली. जगत जननी मां कैलामाता का प्रसिद्ध चैत्र लक्खी मेला यूं तो 25 मार्च से शुरू होगा, लेकिन पदयात्रियों का आना शुरू हो गया है। हालांकि अभी पदयात्रियों की संख्या अभी कम है, लेकिन एक-दो दिन में पदयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।

सैंकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर विभिन्न शहरों से यात्री माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। रास्ते में विश्राम करते और भजनों के साथ यात्री आगे बढ़ रहे हैं। इससे आस्थाधाम में चहल-पहल भी बढऩे लगी है। हालांकि अभी यात्रियों के बड़े-बड़े जत्थे नजर नहीं आ रहे। बुधवार-गुरुवार से पदयात्रियों की आवक में और वृद्धि हो जाएगी। इसका कारण यह है कि मेले में विशेष रूप से उत्तरप्रदेश के प्रमुख शहर आगरा सहित कासगंज, ऐटा आदि शहरों से लाखों की संख्या में पदयात्री शीतला पूजन के बाद रवाना होते हैं, जो 4-5 दिन का सफर तय कर माता के दरबार में पहुंचते हैं। यात्री भरतपुर, बयाना, हिण्डौन, करौली होते हुए माता के दरबार में दस्तक देते हैं।


Published on:
21 Mar 2017 05:21 pm
Also Read
View All
Banswara Roadways : 29 जून से आनंदपुरी से बांसवाड़ा के बीच चलेगी रोडवेज बस, इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

DIY Home Decor Ideas: बेकार बोतलों से बनाएं प्लांटर, किचन स्टोरेज जैसे कई यूनिक क्राफ्ट आइटम्स, घर दिखेगा ऑर्गनाइज और सुंदर

पीएम मोदी ने बढ़ाया हाथ, अभिनेता ने कर दिया इग्नोर? अनिल रस्तोगी ने मामले पर अब तोड़ी चुप्पी

भारत-पाक बॉर्डर के पास धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन, MP उम्मेदाराम बेनीवाल बोले- थार में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी

World Vitiligo Day 2026: सफेद पैच हो सकते हैं विटलिगो के लक्षण, मेयो क्लिनिक से जानिए क्या है बीमारी एक दूसरे के संपर्क से फैलती है