करौली

स्टोन मार्ट योजना के बढ़े कदम

करोड़ की सडक़ निर्माण का भूमि पूजनमासलपुर ञ्च पत्रिका. यहां बहुप्रतीक्षित स्टोन मार्ट योजना के अब जल्दी शुरू होने की उम्मीद बनी है। शनिवार को स्टोन मार्ट के लिए आवंटित भूमि पर सडक़ निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पं. जगमोहन कौशिक ने विधिवत मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्जवलित कराकर भूमि पूजन कराया। इस मौके पर हिण्डौन रीको के रीजनल प्रबंधक जी एस मीना, मासलपुर थानाधिकारी महेन्द्रसिंह एवं मासलपुर ग्राम पंचायत सरपंच सन्तोष मल्हौत्रा सहित अन्य उपस्थित प्रतिष्ठित जनों ने मौजूद रहे जिन्होंने भूमि पूजन किया। रीको के प्रबंधक जीएस मीना ने बताया कि मासलपुर स्टोन मार्ट के लिए ४५० बीघा भूमि आवंटित की गई है जिस पर ३५५ विभिन्न पत्थर इकाईयां स्थापित करने की योजना है। इसके लिए कुल ५६ करोड की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरणमें रीको द्वारा ५० हैक्टेयर भूमि को विकसित किया जाएगा। इसमे २ करोड़ रुपए की लागत से ढाई किलोमीटर लम्बाई की सडक का निर्माण होगा।चमक गए चेहरे:- स्टोन मार्ट की स्वीकृति के बाद कई वर्षाे से मासलपुर के लोग स्टोन मार्ट स्थापित होने का सपना देख रहे थे जिसके शनिवार को पूरा होने की उम्मीद बनी है। इस काम की शुरूआत में सडक निर्माण का भूमि पूजन होने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। विकास होगा :- क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि स्टोन मार्ट विकसित होने से विकास के पंख लगेंगे। क्षेत्र का अब तक का अविकसित पत्थर व्यवसाय को गति मिलेगी। इससे इलाके के लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर मिलेंगे।पत्रिका को साधुवाद: कस्बे के लोगों ने इस मौके पर राजस्थान पत्रिका की पहल को साधुवाद दिया। अभिमन्यु कुमार कौशिक सहित अन्य ने बताया कि कुछ दिन पहले स्टोन मार्ट की समस्या को पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिससे अधिकारी हरकत में आए।
less than 1 minute read
Sep 23, 2018
karauli
मासलपुर स्टोन मार्ट में सडक़ निर्माण का भूमि पूजन करते रीको प्रंबधक मीना, थानाधिकारी महेन्द्र सिंह व सरपंच संतोष मल्होत्रा सहित अन्य ।

स्टोन मार्ट योजना के बढ़े कदम
करोड़ की सडक़ निर्माण का भूमि पूजन
मासलपुर ञ्च पत्रिका. यहां बहुप्रतीक्षित स्टोन मार्ट योजना के अब जल्दी शुरू होने की उम्मीद बनी है। शनिवार को स्टोन मार्ट के लिए आवंटित भूमि पर सडक़ निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पं. जगमोहन कौशिक ने विधिवत मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्जवलित कराकर भूमि
पूजन कराया। इस मौके पर हिण्डौन रीको के रीजनल प्रबंधक जी एस मीना, मासलपुर थानाधिकारी महेन्द्रसिंह एवं मासलपुर ग्राम पंचायत सरपंच सन्तोष मल्हौत्रा सहित अन्य उपस्थित प्रतिष्ठित जनों ने मौजूद रहे जिन्होंने भूमि पूजन किया। रीको के प्रबंधक जीएस मीना ने बताया कि मासलपुर स्टोन मार्ट के लिए ४५० बीघा भूमि आवंटित की गई है जिस पर ३५५ विभिन्न पत्थर इकाईयां स्थापित करने की योजना है। इसके लिए कुल ५६ करोड की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरणमें रीको द्वारा ५० हैक्टेयर भूमि को विकसित किया जाएगा। इसमे २ करोड़ रुपए की लागत से ढाई किलोमीटर लम्बाई की सडक का निर्माण होगा।
चमक गए चेहरे:- स्टोन मार्ट की स्वीकृति के बाद कई वर्षाे से मासलपुर के लोग स्टोन मार्ट स्थापित होने का सपना देख रहे थे जिसके शनिवार को पूरा होने की उम्मीद बनी है। इस काम की शुरूआत में सडक निर्माण का भूमि पूजन होने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विकास होगा :- क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि स्टोन मार्ट विकसित होने से विकास के पंख लगेंगे। क्षेत्र का अब तक का अविकसित पत्थर व्यवसाय को गति मिलेगी। इससे इलाके के लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर मिलेंगे।
पत्रिका को साधुवाद: कस्बे के लोगों ने इस मौके पर राजस्थान पत्रिका की पहल को साधुवाद दिया। अभिमन्यु कुमार कौशिक सहित अन्य ने बताया कि कुछ दिन पहले स्टोन मार्ट की समस्या को पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिससे अधिकारी हरकत में आए।

Published on:
23 Sept 2018 07:55 pm