करौली

विद्यार्थियों ने विदाई समारोह में विद्यालय को भेंट किया कूलर

सूरौठ. समीपवर्ती गांव बाईजट्ट में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में विद्यालय में स्मृति के तौर पर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर छात्रों को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान ने बताया कि समारोह में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने […]

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
विद्यार्थियों ने विदाई समारोह में विद्यालय को भेंट किया कूलर

सूरौठ. समीपवर्ती गांव बाईजट्ट में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में विद्यालय में स्मृति के तौर पर कूलर भेंट किया। इस अवसर पर छात्रों को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
प्रधानाचार्य रहीमुद्दीन खान ने बताया कि समारोह में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को परीक्षा में काम आने वाली सामग्री भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पालन सिंह गंधार और छात्रा सोनम प्रजापत ने किया। देवेंद्र सिंह भागोर ने छात्रों को परीक्षा में बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया, वहीं उपप्राचार्य बनी सिंह मीणा ने पूर्ण मनोयोग से तैयारी कर परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने की सीख दी। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय को एक कूलर भेंट कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में राजेंद्र मीणा, देवेंद्र धीरावत, बनवारी लाल मीणा, नीतू शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश भागौर, धर्मेंद्र भागौर, तेज सिंह गुर्जर, श्रीलाल माली, पुष्कर शर्मा, मनोज और राकेश सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Updated on:
06 Feb 2026 08:00 pm
Published on:
06 Feb 2026 07:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर