करौली

पशु बीमार, दवाओं का टोटा

गुढ़ाचन्द्रजी. महस्वा में आवारा व पालतु जानवरों में खुरपका रोग फैला हुआ है। रोग से जानवरों की अकाल मौत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों का टोटा चल रहा है। पशुपालकों को बाजार से दवा लाकर उपचार करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Dec 24, 2018
karauli
पशु बीमार, दवाओं का टोटा

गुढ़ाचन्द्रजी. महस्वा में आवारा व पालतु जानवरों में खुरपका रोग फैला हुआ है। रोग से जानवरों की अकाल मौत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों का टोटा चल रहा है। पशुपालकों को बाजार से दवा लाकर उपचार करना पड़ रहा है। वर्किंग कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि गांव में कई दिनों से जानवरों में खुरपका रोग फैला है। इससे जानवरों के पैरों में सूजन आने से चला फिरा नहीं जाता है। जानवर भूख-प्यास से दम तोड़ रहे हंै। आवारा जानवरों की देखभाल के अभाव में स्थिति ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि गांव में पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र स्थित है। लेकिन ६ माह से अस्पताल में किसी भी प्रकार की दवाओं की सप्लाई नहीं आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हंै। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे सरकार की नि:शुल्क दवा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं गांव के लोग अपने पैसे से आवारा जानवरों का बाजार से दवा लाकर उपचार करवा रहे है। लोगों को दवा लेने के लिए १५ से २० किमी दूर नादौती या फिर बालघाट कस्बे में जाना पड़ता है। प्रदेशाध्यक्ष मीणा ने पशु पालन विभाग के उच्चाधिकारियों से उपस्वास्थ्य केन्द्र में खुरपका रोग सहित सभी प्रकार दवा शीघ्र भिजवाने की मांग की है।

Published on:
24 Dec 2018 12:11 pm