बलरामपुर

शहर में बढ़ रहीं चोरियां, आमजन भयभीत

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। नववर्ष के पहले माह में जहां शहर में चोरी की तीन वारदातें हुई, वहीं दूसरे माह के पहले दिन ही फिर चोरी की वारदात होना सामने आ गई।
less than 1 minute read
Feature image

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। नववर्ष के पहले माह में जहां शहर में चोरी की तीन वारदातें हुई, वहीं दूसरे माह के पहले दिन ही फिर चोरी की वारदात होना सामने आ गई।

इसको लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंप चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि हिण्डौनसिटी ब्लॉक के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने व आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस की नफरी बढ़ाए जाए।

मण्डावरा रोड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यालय खोला जाए। इसके लिए पहले से ही जगह चयनित है। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से दुकानदार, व्यापारी व आमजन सहमे हुए हैं। वे अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मजदूर नेता गोविंद सिंह बेनीवाल, वीरेन्द्रसिंह पीपलहेड़ा, सियाराम समेत कई लोग मौजूद थे।


Published on:
03 Feb 2017 12:24 am
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत