करौली

रोजाना नहीं आती रोडवेज बस

बालघाट. ञ्च पत्रिका. समीपवर्ती मोरड़ा गांव के बस स्टैण्ड से जयपुर के लिए नियमित सुबह जाने वाली रोडवेज बस का संचालन नियमित नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
less than 1 minute read
Feb 23, 2019
karauli
बालघाट. मोरड़ा गांव में बस के लिए प्रदर्शन करते लोग।

बालघाट. ञ्च पत्रिका. समीपवर्ती मोरड़ा गांव के बस स्टैण्ड से जयपुर के लिए नियमित सुबह जाने वाली रोडवेज बस का संचालन नियमित नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण नवाब खान, सुमेरसिंह, अरविंद शर्मा, रामसिंह मीना आदि ने बताया की यहां से दौसा डिपो की रोडवेज बस नियमित रूप से सुबह मोरडा से चलकर कमालपुरा, गढ़ी, राजौली धौलेटा, धवान, गुढ़ाचन्द्रजी, सिकंदरा होते हुए जयपुर जाती थी, लेकिन अब यह बस सेवा पिछले 5 माह से दो दिन के अन्तराल में आती है, जिससे जयपुर जाने वाले दर्जनों गांवों के यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।अन्य जयपुर जाने के लिए अन्य जगह से बस पकडऩी पड़ती है। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को पत्र भेजकर रोडवेज बस का संचालन नियमित कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को पत्र भेजकर रोडवेज बस का संचालन नियमित कराने की मांग की है।

Updated on:
23 Feb 2019 12:06 pm
Published on:
23 Feb 2019 12:06 pm