करौली

फार्मासिस्ट, काउंसलर के लिए दिया प्रशिक्षण

करौली. जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं आमजन को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पदस्थापित फार्मासिस्ट, काउंसलर, सामजिक कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना ने बताया की मनोरोगों के उचित इलाज, दवाइयों को सही तरीके […]

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
फार्मासिस्ट, काउंसलर के लिए दिया प्रशिक्षण

करौली. जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं आमजन को उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पदस्थापित फार्मासिस्ट, काउंसलर, सामजिक कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना ने बताया की मनोरोगों के उचित इलाज, दवाइयों को सही तरीके से लेने, दवाइयों की पूरी जानकारी, प्रतिकूल प्रभाव होने आदि के उचित प्रबंधन में फार्मासिस्ट एवं काउंसलर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने बताया की मानसिक रोगों के उपचा में सही दवाई, सही तरीके से, सही समय पर लेने से मरीज की बीमारी में बहुत अच्छा सुधार दिखाई देता है। फार्मासिस्ट दवाई देते समय मरीज एवं मरीज के परिजनों को दवाई की सही मात्रा, लेने का सही तरीका एवं नियमित रूप से चिकित्सकीय सलाह अनुसार दवाई लेने की सलाह अवश्य दें। डॉ रामस्वरूप द्वारा मनोरोगो के उपचार में काउंसलर्स के महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी प्रदान की। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल और सीआरए ने भी जानकारी प्रदान की।

Published on:
06 Feb 2026 07:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर