गाज़ियाबाद

घूड़ा डालने के विवाद में दो भाई हुए घायल

चिकित्सालय में भर्ती कराया
less than 1 minute read
Feature image

हिण्डौनसिटी. नादौती तहसील के महस्वा गांव में रविवार सुबह घूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें घायल दो सगे भाइयों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। चिकित्सालय में भर्ती घायल विजय सिंह मीणा ने बताया कि सुबह पांच बजे उसकी पत्नी गुड्डी देवी घूड़ा डालने जा रही थी। इस दौरान वहां धर्मसिंह व लोकेश ने उससे धक्का-मुक्की कर दी। घर पहुंच शिकायत करने पर आरोपित व उसके परिजन पुष्पेंद्र, नेतराम व कमलेशी लाठी -डंडे व धारदार हथियार लेकर घर आ गए और मारपीट करने लगे। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बचाने आने पर आरोपितों ने बड़े भाई हरकेश से भी मारपीट कर दी। आरोपित उसकी पत्नी के गले से सोने का पेण्डल व चेन तोड़ ले गए।

Published on:
24 Apr 2017 12:55 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी