करौली

वोटिंग बूस्टर बने पीएम व डिप्टी सीएम,जनसभा इलाकों में बढ़ा मतदान

Voting booster made PM and Deputy CM, increased polling in Jansabha.Prime Minister Narendra Modi has announced the meeting of Kailash Nagar of Hindon and Deputy Chief Minister of Rajasthan Sachin Pilot, in Shri Mahavirjiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिण्डौन के कैलाश नगर व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की श्रीमहावीरजी में जनसभा
less than 1 minute read
May 07, 2019
hindaun karauli news
वोटिंग बूस्टर बने पीएम व डिप्टी सीएम,जनसभा इलाकों में बढ़ा मतदान

हिण्डौनसिटी. भाजपा के स्टार प्रचारक रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधानसभा क्षेत्र के जिन-जिन इलाकों में जनसभाएं की। वहां सोमवार को हुए मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। ऐसे में पीएम और डिप्टी सीएम वोटिंग बूस्टर साबित हुए हैं।


निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने तीन मई को कैलाशनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ.मनोज राजोरिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया था। इसका नतीजा है कि कैलाश नगर क्षेत्र में मतदान अधिकतम 66.13 फीसदी हुआ है।

इसी प्रकार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पायलट ने चार अप्रेल को कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार जाटव के समर्थन में श्रीमहावीरजी में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद क्षेत्र में अधिकतम 62.36 फीसदी मतदान हुआ है। इससे क्षेत्र में गत लोकसभा चुनाव की तुलना में 1.16 फीसदी मतदान में इजाफा दर्ज किया गया। यानी लोकतंत्र के त्योहार में मतदाताओं के लिए नेताओं के दौरों और ल‘छेदार भाषणों ने उत्प्रेरक का काम किया।

Published on:
07 May 2019 12:38 pm