करौली

अरे ये क्या? ट्रेन से उतरते ही यात्रियों की कर दी धरपकड़

बेटिकटोंं को दबोचा, प्लेटफार्म पर यात्रियों में हडकम्प, रेलवे मजिस्टे्रट व सीटीआई का जांच अभियान
less than 1 minute read
Apr 04, 2019
hindaun karauli news
अरे ये क्या? ट्रेन से उतरते ही यात्रियों की कर दी धरपकड़

हिण्डौनसिटी. कैलादेवी मेले के दर्शनार्थियों की भीड़ के बीच गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के दल ने बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ की और जुर्माना वसूल किया। इस दौरान आरपीएफ ने भी रेलवे अधिनियम उल्लंघन कर रहे यात्रियों को पकड़ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
दोपहर में स्वर्ण मंदिर मेल से रेलवे के अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिघाड़ा और सीटीआइ केके कपूर भरतपुर से हिण्डौन पहुंंचे। जीआरपी और आपीएफ के दस्ते के साथ सीटीआई ने स्टेशन पर आकर ठहरी ट्रेनों से उतरे यात्रियों के टिकटों की जांच की। इस दौरान 18 यात्री बेटिकट पकड़े गए। यात्रियों से मौके पर 5 हजार 280 रुपए का जुर्माना वसूल किया। इस दौरान आरपीएफ के चौकी प्रभारी गोर्धन सिंह चाहर के नेतृत्व में रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 8 यात्रियों को गंदगी फैलाने व पटरी पार करते पकड़ लिया। इन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। इधर रेलवे स्टेशन में मजिस्ट्रेट की औचक कार्रवाई से प्लेटफार्म पर अनाधिकृत रूप से घूम रहे लोगों में हडकम्प गया। कार्रवाई दोपहर बाद तक चली।

Published on:
04 Apr 2019 11:27 pm