उज्जैन

करौली जिले की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों में किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल

महिला थाने में शुक्रवार रात एक महिला ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

less than 1 minute read
Nov 13, 2016
kirori

महिला थाने में शुक्रवार रात एक महिला ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

आरोपितों में राजपा नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

पुलिस के अनुसार मासलपुर थाना क्षेत्र के कसारा गांव निवासी एक महिला ने भगतराम, रामवतार, बड़ौदा मीणा गांव निवासी बनवारी मीणा, भीकमपुरा निवासी रामभान मीणा, मुंशी मीणा, भगवती, प्रेमसिंह मीणा, कसारा निवासी मोहन सिंह, सेवा जाटव व पिंटू जाटव और किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 26 सितम्बर को पीडि़ता करौली आई। यहां से आरोपित उसे अपने घर ले गए। वहां दुष्कर्म किया। वह उसे धौलपुर, कोयम्बटूर ले जाकर भी दुष्कर्म किया गया।

बाद में उसे एक राजनेता के जयपुर स्थित मकान पर रखा। महिला का आरोप है कि वहां एक दिन उस राजनेता ने भी उससे दुष्कर्म किया।

Published on:
13 Nov 2016 10:41 am