करौली

कन्हैया दंगल में झूमे गायक, थिरके श्रोता

दर्शकों से अटी छतें और मुंडेर
less than 1 minute read
Mar 24, 2019
hindaun karauli news
कन्हैया दंगल में झूमे गायक, थिरके श्रोता

हिण्डौनसिटी. समीप के गांव कांदरोली में रविवार हुए एक दिवसीय कन्हैया दंगल में आधा दर्जन गायन पार्टियों ने धार्मिक व पौराणिक वृतांतों पर आधारित रचना सुना श्रोताओं को आनंदित कर दिया। कन्हैया शैली में गायकों ने झूम की गीत गाए तो श्रोता भी थिरक उठे।
आयोजन समिति के सूबेदार ध्यान सिंह ने बताया कि मेडिया जयनारायण पटेल की स्मृति में हुए दंगल में निसूरा गांव के पार्टी ने राजा हरदौल की, वही खानाका गांव के पार्टी ने राजा हरिश्चंद की कथा, पां'योली की पार्टी ने भगवान देवनारायण की कथा, मठ गुरजा की पार्टी ने रामायण पर आधारित वृतांत पर कन्हैया गीतों की प्रस्तुति दी। दंगल में रचनाएं सुनने के लिए आयोजन स्थल पर कई गांवों की लोग पहुंचे।

आस पास के घरों की छतें और मुंडेर भीड़ से अट गई। दंगल देखने, सनेट, दानालपुर, भालपुर, चांदनगाव, रेंडायल, आरेज, पटोंदा, दुब्बी सहित दर्जनों गांवों के लोग आए। इस दौरान पार्टियों के मेडियाओं का साफा पहनाकर स्वागत किया।

Published on:
24 Mar 2019 11:26 pm