कासगंज

धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल: नौकरी और पैसों के लालच देकर खुले आम चल धर्म परिवर्तन, 10 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल सामने आया है। जहां धर्मांतरण करा रहे असम, त्रिपुरा, राजस्थान और हरियाणा के 10 लोगों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2023, 7:04 PM IST
 religious conversion
पैसों के लालच में धर्म परिवर्तन

Religious Conversion : यूपी के कासगंज में धर्म परिवर्तन कराने का मामला आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने धर्मांतरण करा रहे असम, त्रिपुरा, राजस्थान और हरियाणा के दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छह बाइबिल, आठ मोबाइल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक पैसों के लालच देकर इनसे धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

ये मामला पटियाली के गांव बिजौरा बंजारन का है। गांव के ही रहने वाले प्रमोद ने बताया कि अशोक कुमार के घर में लोगों को नौकरी व नकदी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्म परिवर्तन करने के लिए आरोपी 2 दिनों से गांव में ही ठहरे हुए थे।

धर्म परिवर्तन पर नौकरी व नकदी का लालच

पुलिस का सूचना देने वाले प्रमोद कुमार ने जब बाहरी राज्यों के लोगों को गांव में देखा तो उसको शक हुआ था। उसने आरोपी अशोक के घर पर खड़े होकर सुना कि धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग गांव के लोगों को नौकरी व नकदी का लालच दे रहे हैं। ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी लोगों को उकसा रहे हैं। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उस पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन उसने विरोध करना बंद नहीं किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया।

Updated on:
22 Nov 2023, 7:04 PM IST
Published on: