कासगंज

अलीगढ़ मर्डर केसः चिलचिलाती धूप में ABVP की छात्राएं सड़क पर, नारे सुनकर हर कोई ठिठका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदके कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर बच्ची के कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2019, 5:53 PM IST
Aligarh child killers
Aligarh child killers

कासगंज। अलीगढ के टप्पल में ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। इंसानियत को झकझोर कर देने वाली शर्मनाक वारदात के बाद हर कोई बेटी के कातिलों को फांसी की मांग कर रहा है। इसी के तहत कासगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सडक पर उतर कर बच्ची के कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ हत्याकांड: ढाई साल की मासूम की निर्मम हत्या को लेकर एसआईटी ने खोला बड़ा राज

ट्विंकल हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा हैं
चिलचिलाती धूप में सडकों पर झंडे और नारे लिखी तख्तियां लेकर निकली ये बेटियां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हैं। रैली निकाल कर शासन और अलीगढ प्रशासन से मांग की कि टवकिंल के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। ट्विंकल हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है, जैसे नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया।

अलीगढ़ आकर करेंगे आंदोलन
छात्र नेता प्रशांत राजपूत और पल्लवी यादव ने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाये, ताकि इस तरह की वारदात करने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बच्ची के कातिलों को फंसी की सजा नहीं सुनाई गई, तो हजारों की संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता अलीगढ़ पहुंच कर उग्र आंदोलन करेंगे।

बेरहमी से की गई हत्या
उल्लेखनीय है कि गत दिनों अलीगढ के टप्पल में ढाई वर्षीय मासूम बेटी ट्विंकल को पहले अगवा कर लिया गया था। बाद में उसकी बेरहमी के साथ हत्या कर दी। उसके हाथ पैर काट कर शव को फेंक दिया था। आंख निकाल ली गई थी।

Published on: