कासगंज

रामायण के बारे में कितना जानते हैं आप, इन 41 प्रश्नों से परखिए अपना ज्ञान

भारतीय संस्कृति का आधार है रामायण। मूल रामायण महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में लिखी।

3 min read
Apr 09, 2019
ramayan

भारतीय संस्कृति का आधार है रामायण। मूल रामायण महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में लिखी। कहा जाता है कि हनुमान जी के आदेश पर गोस्वामी तुलसीदास ने अवधी और हिन्दी में रामचरितमानस की रचना की। रामचरितमानस का पाठ घरों में किया जाता है। अखंड रामायण में भी रामचरितमानस का ही पाठ होता है। बहुत सी ऐसी बातें हैं जो रामायण के बारे में हम सब नहीं जानते हैं। यहां 41 प्रश्न और उत्तर के माध्यम से रामायण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।

1. हनुमान जी के पुत्र का क्या नाम है
मकरध्वज

2. परशुराम किसके पुत्र थे
जमदग्नि

3. रामायण के अनुसार अंगद के पिता का नाम क्या था
बालि

4. जामवन्त कितने योजन समुद्र लाँघ सकता था
90 योजन

5. जटायु के भाई का नाम क्या था
सम्पाती

6. इन्द्र के पुत्र का नाम क्या था

जयंत

7. रावण और कुबेर थे
भाई-भाई

8. राम के चरण स्पर्श से जो शिला स्त्री बन गई, उस स्त्री का नाम क्या था
अहिल्या

9. लक्ष्मण की पत्नी का क्या नाम था
उर्मिला

10. ब्रह्महत्या का पाप किसे लगा था
राम

12. संजीवनी बूटी का रहस्य किस वैद्य ने बताया
सुषेण

12. अहिल्या के पति का नाम था
गौतम

13. श्री राम को दिये गए वनवास की अवधि कितने वर्ष थी
14 वर्ष

14. लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किसने किया था
गरुड़

15. कौन लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न की माता थीं
सुमित्रा

16. इन्द्र के विमान का नाम क्या है
पुष्पक

17. समुद्र मंथन से क्या प्राप्त नहीं हुआ था
सिमंतक मणि

18. गर्भवती सीता किसके आश्रम में रही थीं
वाल्मीकि

29.श्लोक शब्द का अर्थ क्या होता है
दुःख

20. रामायण के अनुसार हनुमान कितनी बार लंका गये थे
तीन बार

21. राम ने लंका में अपना दूत किसे बनाकर भेजा था

अंगद

22. हनुमान किसके पेट के भीतर जाकर वापस आ गये थे
सुरसा

23. बालि की पत्नी का नाम क्या था
तारा

24. सर्गों की गणना करने पर सम्पूर्ण रामायण में कितने सर्ग मिलते हैं
645

25. राम और लक्ष्मण को आश्रमों की रक्षा करने के लिए वन में कौन-से ब्रह्म ॠषि ले गये थे
विश्वामित्र

26. राम को वनवास देने की प्रेरणा कैकेयी को किससे मिली थी
मन्थरा

27. मधुरापुरी नगरी की स्थापना किसने की थी
शत्रुघ्न

28. हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता को किस वृक्ष के नीचे बैठा देखा
शिंशपा

29. मेघनाद का दूसरा नाम क्या था
इन्द्रजीत

30. राम और हनुमान का मिलन किस पर्वत के पास हुआ था
ऋष्यमूक

31.*हनुमान के पिता का नाम क्या था
केसरी

32.किसने हनुमान की ठोड़ी पर वज्र से प्रहार किया था
इन्द्र

33. शत्रुघ्न के पुत्र कौन थे
सुबाहु

34. किस ऋषि ने श्री राम के सामने ही योगाग्नि से अपने शरीर को भस्म कर लिया
शरभंग

35. सम्पाती और जटायु के पिता का नाम क्या था
अरुण

36. राम को वानर राज सुग्रीव से मित्रता की सलाह किसने दी थी
शबरी

37. किस स्त्री को मतंग ऋषि ने आश्रय प्रदान किया
शबरी

38. किस वानर ने दुंदुभी दैत्य का वध किया था
बालि

39.लंका के राजा रावण की पुत्री का क्या नाम था
अवली

40. श्री राम की सेना में विश्वकर्मा के अंशावतार कौन थे
नल और नील

41. ब्रह्मा ने ब्रह्माशिर नामक अस्त्र किसे प्रदान किया था
मेघनाद

प्रस्तुतिः डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, सोरों

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
09 Apr 2019 07:03 am
Also Read
View All