कासगंज

पुरानी पेंशन बहाली की मांग और प्ररेणा एप के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

इस दौरान शिक्षकों ने सरकार पर निशाना साधा।

less than 1 minute read
Jan 21, 2020
पुरानी पेंशन बहाली की मांग और प्ररेणा एप के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग और प्ररेणा एप के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के संघ के आह्वान पर हड़ताल का असर कासगंज में भी दिखाई दिया। शिक्षकों ने विद्यालयों को बंद कर बीआरसी कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार पर निशाना साधा।

बीआरसी कार्यालय पर प्रदेश संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग और प्ररेणा एप के विरोध में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षक नेताओं का कहना है कि सरकार की दोहनकारी नीतियों के चलते शिक्षक परेशान हैं। शिक्षक नेता ब्रजेश राठौर ने जिलाधिकारी कासगंज को आढे हाथ लेते हुए कहा कि विद्यालयों में पहुंच कर अध्यापकों से 17 का पाढ़ा पूछा जाता है, यदि जिलाधिकारी से पूछा जाये तो क्या वह जवाब दे सकते हैं। शिक्षको ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी शिक्षकों से चिढ़ते हैं।

वहीं शिक्षक नेता अलोक दुबे ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में शिक्षक सम्मान बचाओ कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने सरकार को शिक्षक विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरस्वती शिशु मंदिरों के शिक्षकों का शोषण हो रहा है, सरकार चाहती है कि प्रदेश के शिक्षक भी विद्या मंदिर, शिशु मंदिर के शिक्षकों की तरह बन जाएं, जिससे वह उनके लिए चुनाव में कार्य करें।

Published on:
21 Jan 2020 06:20 pm