कासगंज

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पशुपालक की हत्या कर हो गए थे फरार

पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस सहित चार टीमों को लगाया था।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2021, 5:32 PM IST
kasganj_police.jpg

कासगंज. उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले भैंस चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरप्तार में आए दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर, 05 खोखा कारतूस एवं 07 जिंदा कारतूस, एक बाइक भी बरामद की है।

पशु तस्करों के विरुद्ध दर्ज था हत्या का मुकदमा

कासगंज के थाना सिकन्दरपुर वैश्य के नगला डम्बर गांव में मंगलवार की रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा महेश चंद पुत्र मुंशी के घर के बाहर से भैंस चोरी कर ले जा रहे थे। उसी समय वादी का पुत्र जसवीर उम्र करीब 21 वर्ष द्वारा बदमाशों का विरोध करने पर बदमाशों ने अवैध तमंचे से जसवीर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके संबंध में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर हत्या औऱ डकैती का मामला पंजीकृत कराया गया था।

एसपी ने लगाया था चार टीमें

पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस सहित चार टीमों को लगाया था। गठित टीमों द्वारा निरंतर घटना में संलिप्त बदमाशों की तलाश की जा रही थी।

बदमाशों ने पुलिस टीम की फायरिंग

शुक्रवार रात सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कतारपुर तिराहे के पास आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी, तभी एक वाहन की सिंगल लाइट जलती हुई पटियाली की तरफ से आता दिखाई दिया, पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो उपरोक्त मोटरसाइकिल सवार द्वारा कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल डालकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही की गई, जिससे पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 बदमाशों को पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 02 तमंचा 315 बोर, 05 खोखा कारतूस, एवं 07 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Published on: