
कासगंज। उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) में भाजपा विधायत कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) पर आरोप लगने के बाद भाजपा विपक्षियों के निशाने पर हैं। वहीं हादसे के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता के स्वास्थ्य़ के लिए दुआएं हो रही हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ का आयोजन कर परमपिता परमेश्वर से पीड़ित बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शहर के नदरई गेट स्थित प्रभूपार्क में हवन यज्ञ किया। जहां कांग्रेस नेताओं ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहूतियां दीं। इस दौरान कांगे्रस जिलाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान ने कहा कि उन्नाव कांड बेहद देश को शर्मसार करने वाली घटना है।
यह भी पढ़ें- Tiger के हमले से बचाएगा Mobile App, इस तरह करेगा काम
हवन यज्ञ कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष तरूण शर्मा ने कहाकि कांग्रेस पार्टी उन्नाव पीड़ित परिवार के साथ है। शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि एसपी द्वारा गलत बयान दिया गया था कि पीड़िता द्वारा कोई अर्जी नहीं मिली, मैने अभी चार्ज भार ग्रहण किया है जबकि पीड़ित परिवार द्वारा लगातार 35 अर्जी दी गई थीं। एसपी ने फरवरी माह में ही चार्ज ले लिया था। यह सब प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया था।