कटनी

छोटे शहरों के कलाकारों का पूरा होगा एफएम का सपना

छोटे शहरों में रेडियो स्टेशन के लिए केंद्र सरकार कर रही फ्रिक्वेंसी नीलाम, मध्यप्रदेश का कटनी भी शामिल

2 min read
Apr 07, 2018
देश के 236 छोटे शहरों का होगा अपना एफएम रेडियो

कटनी. छोटे शहरों का अब अपना रेडियो स्टेशन होगा। ऐसे कलाकार जो रेडियो के माध्यम से अपनी बात लोगों तक रखना चाहते हैं, उनके सपने पूरे होंगे। दरअसल केंद्र सरकार ने देशभर के 236 छोटे शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी नीलाम करने का निर्णय लिया है। इसमें कटनी भी शामिल है। केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद शहर सहित जिलेभर के रेडियोप्रेमियों को एफएम चैनल की सौगात मिल सकती है। इसके लिए जरुरी है निजी एफएम रेडियो स्थापित करने के लिए लोग रुचि लें। केंद्र सरकार ने एफएम चैनलों के लिए फ्रिक्वेंसी नीलामी करने देशभर के विभिन्न शहरों को शामिल किया है। शहर में निजी एफएम चालू करने वाली एजेंसियां सरकार से नीलामी में फ्रिक्वेंसी ले सकते हैं।

बतादें कि देश के 236 शहरों में 683 एफ एम रेडियो चैनलों की नीलामी की स्वीकृति प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश के कटनी समेत 19 शहरों के 58 चैनल शामिल हैं। नीलामी की यह प्रक्रिया तीसरे चरण की है। इससे उन शहरों को खास तौर पर फायदा होगा, जिनमें अब तक कोई निजी एफ एम रेडियो चैनल नहीं है।

ये भी पढ़ें

पैट्रोलिंग जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच पुलिसकर्मी हुए घायल

मध्यप्रदेश के ये शहर शामिल
एफएम चैनल के लिए मध्यप्रदेश के 19 शहरों को शामिल किया गया है। इसमें कटनी मुड़वारा सहित सागर में 4 चैनल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, ईटारसी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, रीवा, सतना, शिवपुरी, सिंगरौली, विदिशा और उज्जैन शहर शामिल हैं।

रेडियोप्रेमियों ने की सराहना
छोटे शहरों में एफएम रेडियो की स्थापना के लिए फ्रिक्वेंसी नीलामी के निर्णय की सराहना रेडियो प्रेमियों ने की है। शहर के रेडियोप्रेमियों का कहना है कि एफएम के माध्यम से स्थानीय कला का विकास होगा। कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और शहर के लोग उसे जान सकेंगे।

चल चुका है हस्ताक्षर अभियान
कटनी में एफएम रेडियो की स्थापना के लिए शहर के लोग बीते कई सालों से मांग कर रहे हैं। इसके लिए पोस्ट कार्ड अभियान, हस्ताक्षर अभियान चलाया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री के कटनी आगमन के दौरान भी कटनी में एफएम रेडियो की स्थापना की मांग रखी गई थी।

ये भी पढ़ें

ग्रीन कार्ड के फायदे सुनेंगे तो चौंक जाएंगे आप
Updated on:
07 Apr 2018 10:51 am
Published on:
07 Apr 2018 10:44 am
Also Read
View All