
accident
शहर में रात के समय गश्त कर रही पुलिस हादसों का शिकार हो रही है। इस बार हरमाड़ा में पैट्रोलिंग जीप में गश्त कर रहे पांच पुलिसकर्मियों की जान आफत में आ गई। पीछे से आ रही एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस की पैट्रोलिंग जीप को टक्कर मार दी। जीप में सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
जीप दो बार पलटी लेकिन गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं लगी। जीप में पांच पुलिसकर्मी सवार थे। मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि पैट्रोलिंग टीम की जीप धीमी रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में घायल हुए पांच जवानों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में चल रहा है। अधिकारी ने कहा, ट्रक चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।
Published on:
24 Jun 2017 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
