कटनी

इन होटलों में भूलकर भी न करें नाश्ता, खराब खाद्य सामग्री बेचने के साथ हो रहा जहरीले कलर का उपयोग

- जिला में मिलावटी खाद्य सामग्री, दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई एक पखवाड़े से जारी है, इसके बाद भी कारोबार मनमानी करने पर उतारू हैं। होटल, रेस्टारेंट व खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में कार्रवाई का तनिक भी भय नहीं है। - ऐसा ही मामला सामने आया है बड़वारा और विलायतकला में खाद्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई से। मिलावटखोरों और दूषित खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाइ की। - तहसीलदार बड़वारा क्षमा सराफ के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। लल्ला होटल बड़वारा में खोवा बर्फी व टोस्ट खराब होने के अंदेशे पर जांच के लिए नमूना लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2019, 12:06 PM IST
Adulterated and poisonous food items being sold
Adulterated and poisonous food items being sold

कटनी/बड़वारा. जिला में मिलावटी खाद्य सामग्री, दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई एक पखवाड़े से जारी है, इसके बाद भी कारोबार मनमानी करने पर उतारू हैं। होटल, रेस्टारेंट व खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में कार्रवाई का तनिक भी भय नहीं है। ऐसा ही मामला सामने आया है बड़वारा और विलायतकला में खाद्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई से। मिलावटखोरों और दूषित खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाइ की। तहसीलदार बड़वारा क्षमा सराफ के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। लल्ला होटल बड़वारा में खोवा बर्फी व टोस्ट खराब होने के अंदेशे पर जांच के लिए नमूना लिया गया। इसके अलावा कोल्डड्रिंक, नमकीन, शक्कर चासनी, बिस्किट दूषित पाए जाने पर फिकवाई गई। पंडित होटल से दही में बदबू आने पर नमूना लिया गया। घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग होने पर जब्त किया गया। इस दौरान 30 किलो से अधिक खाद्य सामग्री फिकवाई गई। कार्रवाई के दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी केएस भदौरिया, बड़वारा थाना प्रभारी हरबचन सिंह बल के साथ मौजूद रहे।

डस्टविन में फिकवाई जलेबी
विलायतकला में बाबा होटल में जलेबी का नमूना लिया गया। खराब होने पर 10 किलो से अधिक जलेबी फिकवाई गई। यहां से भी लाल सिलेंडर जब्त किया। इसके अलावा बच्चा होटल एवं हर्षणाय होटल से मावा बर्फी जब्त की गई। होटलों में गंदगी होने पर संचालकों को फटकार लगाई व सफाई के निर्देश दिए। नमूने फूड खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे व संजय गुप्ता ने लिए। इस दौरान दूध-दही के विकेेताओं को सचेत किया गया। क्षेत्र के सभी होटल संचालकों को लाल सिलेंडकर उपयोग किसी भी हालत में न करने हिदायत दी।

घातक कलर का उपयोग
होटल संचालकों द्वारा घातक कलर का उपयोग किया जा रहा था। वासुदेव होटल बड़वारा में रंग मिलाकर जलेबी बनाई गई थी, जो खाने योग्य नहीं थी। इसके अलावा गुप्ता होटल स्टेशन रोड बड़वारा में घातक कलर मिलाकर लड्डू बनाए गए थे। दोनों जगह नष्ट कराया गया।

Published on: