कटनी

अनोखे वाहन पर सवार होकर आयोध्या जाएंगे बाबा, कहते हैं- -‘ये राम का रथ है’

कटनी में एक बाबा ऐसे हैं, जिन्होंने राम की नगरी अयोध्या जाने के लिए अनोखे वाहन का निर्माण कराया है। इस अनोखे वाहन में चलते बाबा को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। आप भी देखें ये अनोखी कार...।

2 min read
Mar 27, 2021
अनोखे वाहन पर सवार होकर आयोध्या जाएंगे बाबा, कहते हैं- -'ये राम का रथ है'

कटनी। कुंभ मेले के दौरान तो आपने बाबाओं के एक से बढ़कर एक अंदाज देखें होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के कटनी में एक बाबा ऐसे हैं, जिन्होंने राम की नगरी अयोध्या जाने के लिए अनोखे वाहन का निर्माण कराया है। इस अनोखे वाहन में चलते बाबा को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। बाबाजी जहां खड़े होते हैं वहां उनकी गाड़ी को देखने के लिये कई लोगों की भीड़ लग जाती है।

आप भी वीडियो में देखें बाबा का अनोखा वाहन...

बाबा में वाहन में खर्च किये ढाई लाख रुपेय

वैसे तो ये एक अल्टो कार है, लेकिन बाबा ने इसे अपने अंदाज में बनवाने के लिये इसपर ढाई लाख रूपये अलग से खर्च किये हैं। छोटी सी दिखने वाली इस गाड़ी में जहां धर्म की रक्षा करने के लिये इसे अस्त्र-शस्त्रों से लैस किया गया है। वहीं, भजन सुनने के लिये संगीत सिस्टम भी लगाया गया है।


आयोध्या जाने की चाहत में किया ये खर्च

जूना अखाड़े से ताल्लुक रखने वाले संत श्याम गिरी महाराज का आश्रम कटनी जिले स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के गांव भेड़ा में है। उन्होंने अयोध्या जाने के लिए ढाई लाख रुपये खर्च करके जबलपुर शहर से अल्टो कार को मोडिफाइड कराया है।


'ये राम जी की गाड़ी है और वही इसके मालिक हैं'

श्याम गिरी महाराज कहते हैं कि, राम मंदिर की नींव डाल दी है। आप लोगों ने इतना परिश्रम किया, हम लोंगो के मन में भी था कि, जब राम मंदिर बनेगा तब हम जाएंगे पैदल जाएंगे, लोट के जाएंगे, उठ के जाएंगे, जैसे बनेगा वैसे जाएंगे। राम सर्वत्र हैं, हमारी भावना समझते है, उन्होंने ही भेज दिया ये वाहन, हम अयोध्या इसी गाड़ी से जाएंगे, राम जी की गाड़ी है और राम जी ही इसके मालिक हैं।

Published on:
27 Mar 2021 04:53 pm
Also Read
View All