कटनी

वंदे भारत ट्रेन में छूटा ’25 हजार रुपए’ से भरा बैग, काम आई TTE की चतुराई…

MP News: 6 फरवरी को वंदे भारत ट्रेन के कटनी आगमन पर नीलेश दुबे को उनका हैंड बैग सकुशल सौंप दिया गया.....

2 min read
Feb 06, 2026
Vande Bharat train Photo Source - Patrika)

MP News: रानी कमलापति से रीवा जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे व्यक्ति का पर्स छूट गया, जिसे बाद में सकुशल वापस कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नीलेश दुबे जो वर्तमान में उप संचालक, नगरीय विकास विभाग भोपाल में पदस्थ हैं तथा पूर्व में कटनी नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं, यात्रा के दौरान कटनी स्टेशन पर उतर गए।

इस दौरान उनका हैंड बैग, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं लगभग 20 से 25 हजार रुपये नगद थे, ट्रेन में ही छूट गया। दुबे द्वारा जानकारी दिए जाने पर ट्रेन के टीटीई डीवाय सिटी गोविंद सिंह लोधी से संपर्क किया गया। टीटीई द्वारा तत्काल कोच ई/1 की बर्थ नंबर 25 पर जाकर खोजबीन की गई, जहां से संबंधित हैंड बैग सुरक्षित अवस्था में मिल गया। इसके बाद टीटीई ने दुबे को फोन कर बैग मिलने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें

Mahakal: 15 फरवरी को मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे पट, 16 को दिन में होगी ‘भस्म आरती’

सकुशल सौंप दिया बैग

श्री दुबे ने बताया कि वे अगले दिन लौटते समय कटनी स्टेशन पर बैग प्राप्त कर लेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार दिनांक 6 फरवरी को वंदे भारत ट्रेन के कटनी आगमन पर नीलेश दुबे को उनका हैंड बैग सकुशल सौंप दिया गया। बैग सुरक्षित मिलने पर दुबे ने टीटीई गोविंद सिंह लोधी एवं रेल प्रशासन की ईमानदारी, तत्परता और सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदाराना कार्यशैली और यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ट्रेन में आरोपी करने वाला गिरफ्तार

कटनी में रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी राज भूमिया उर्फ मंजा निवासी कैलवारा फाटक, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 लाख 83 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और 12 मोबाइल फोन बरामद किए। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक एलपी कश्यप के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने रेल यात्रियों के सामान से चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गई 3 तौला सोने की चेन, जो लगभग 4 लाख रुपये की कीमत की है और फरियादी अखिलेश सोधिया, योगेन्द्र सिंह और अन्य यात्रियों के कुल 12 स्मार्टफोन बरामद किए। इस गिरफ्तारी के बाद जीआरपी में दर्ज कई महत्वपूर्ण चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें सोने की चेन और मोबाइल चोरी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Metro Project: मेट्रो की बनेगी 32 किमीं. की नई लाइन, 27 रैक मिलने तय !

Published on:
06 Feb 2026 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर