कटनी

‘भाजपा नेता फंसता दिखे तो यहां रातोंरात बदल दिए जाते हैं एसपी’

न्याय यात्रा में कटनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा... मध्यम उद्योग मंत्री के जिले में कितनी दाल मिलें बंद हो गई शायद उनको पता नहीं

2 min read
Jul 25, 2018
मध्यम उद्योग मंत्री के जिले में कितनी दाल मिलें बंद हो गई शायद उनको पता नहीं

कटनी. भारतीय जनता पार्टी का नेता फंसता हुआ दिखाई दे तो रातो रात एसपी का ट्रांसफर हो जाए, यह है मध्यप्रदेश। न्याय यात्रा मेंं मंगलवार को कटनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने घंटाघर के रामलीला मंच से जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गौरव तिवारी होनहार, अच्छे अफसर हैं। मैं दाद देता हूं कटनी की जनता की, जो गौरव तिवारी का ट्रांसफर रोकने के लिए सड़क पर खड़े हो गए। भले ही वे एसपी को करीब से नहीं जानते थे, लेकिन यह पता था कि सही अधिकारी है। लेकिन मध्यप्रदेश में सरकार सही अधिकारियों को ईमानदारी से काम ही कहां करने दे रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग राज्यमंत्री के जिले की राजधानी कटनी में दाल मिलें बंद हो गई। शायद उनको पता नहीं है। तीन साल पहले मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल हब की घोषणा की थी। वह कहां है। उन्होंने कहा कि यह समय है बदलाव का है। जनता को न्याय चाहिए झूठी घोषणाओं से। इसलिए कांग्रेस पार्टी न्याय यात्रा निकाल रही है। जनता उम्मींद करती है कि बदलाव हो तो, हमे इसमें सहयोग करना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में पार्टी एकजुटता से काम करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के चंद्रदर्शन गौर, प्रियदर्शन गौर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुमान सिंह, फिरोज अहमद, राजा जगवानी, सुजीत द्विवेदी, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Lksabha Election 2019 : मोदी के दौरे से चढ़ा प्रदेश का सियासी पारा, मिशन 2019 के लिए बीजेपी की सबसे दमदार टीम


न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता अजय सिंह विजयराघवगढ़ ब्लॉक के भैंसवाही गांव में सुमित कोल के यहां भोजन किए। कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुमान सिंह ने बताया कि उन्होंने आदिवासी-हरिजन परिवारों के बीच बैठक भोजन किया। उनसे हालचाल पूछा। खासबात यह है कि यहां भोजन के दौरान अजय सिंह जूता पहने थे। फोटो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई।

भाषण के अंश...
- बहोरीबंद विधायक सौरभ सिंह ने कहा अभी तो बैंक से लेन-देन पर ही पैसे लग रहे हैं। आगे-आगे देखिएगा बैंक के सामने से गुजरने पर भी सरकार शुल्क लेगी।
- कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष मिथिलेष जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता संजय पाठक से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। पार्टी संगठन स्तर पर मजबूत है। पार्टी जिसको भी टिकट देगी, जांजाब सेना उसको जिताने के लिए तैयार है।
- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि लेटेस्ट क्राइम ब्यूरो के रिकार्ड में महिला उत्पीडऩ सर्वाधिक मध्यप्रदेश में है। कुपोषण की चपेट में यहां के बच्चों की ज्यादा जान जा रही है। अच्छे दिन उनके आए हैं। जिनका अमेरिका जाने में प्रतिबंध था, अब डोनल्ड ट्रंप को गले लगा रहे हैं।
- लोकसभा अध्यक्ष मनु दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त हो चुकी है और वह न्याय चाहती है।
- एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ युवाओं की फौज है, और जिसके साथ युवा हो उसे लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होती।
- विजयराघवगढ़ में न्याय यात्रा के दौरान नीरज सिंह, हरि प्रसाद तिवारी, बाला बर्मन, भुवनेश्वर दीक्षित गुड्डु, सोमनाथ मिश्रा, केके पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कन्हवारा में न्याय यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर नरेश खटीक, गुड्डु सोनी, रमाकांत, अजय लोधी, सुरेश पहलवान, भवानी व छोटू सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का क्या होगा ये कांग्रेसियों को भी नहीं पता: अरुण जेटली
Published on:
25 Jul 2018 09:27 am
Also Read
View All