राफेल विमान सौदे के मुद्दे को उछालने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए जेटली ने कहा कि उसने यह मुद्दा केवल आगामी आम चुनावों के लिए ‘गढ़ा’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के कारण दागदार रही है और प्रधानमंत्री मोदी ने एक घोटाला मुक्त सरकार दी है। कांग्रेस की रणनीति एक अपवाद पैदा करने की है। अगर आपके पास कोई मुद्दा नहीं है, तो एक मुद्दा गढ़ लीजिए। इस प्रकार से राफेल का फर्जी विवाद गढ़ा गया।