कटनी

रेलवे कर्मचारियों ने दिखाया गजब का जौहर, कटनी भारतीय रेल में अव्वल, हर अफसर खुश

- भारतीय रेल में बेहतर काम के लिए कटनी ने फिर एक बार बड़ा मान बढ़ाया है। कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से नया रिकार्ड बनाया है। - अगस्त माह में एन बॉक्स बैगन में रूटीन और पीरिएडिक में बेहतर काम किया है। आरओएच शेड डिपो एनकेजे में एक माह में आउट टर्न में जबलपुर डिवीजन सर्वाधिक सर्वाधिक रहा है। - जिसमें 731 कटनी में और 240 सतना में बैगन आरओएच आउट टर्न में शामिल हुए। इससे बॉक्स एन आरओएच डिपो लगातार भारतीय रेलवे में अव्वल रहा है। - 31 अगस्त को खत्म हुए माह में कैवै विभाग का न्यू कटनी जंक्शन स्थिति आरओएच डिपो ने सफलता का स्वर्णिम इतिहास रचा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 8:20 PM IST
BoxN ROH Depot topped Indian Railways
BoxN ROH Depot topped Indian Railways

कटनी. भारतीय रेल में बेहतर काम के लिए Indian Railways कटनी ने फिर एक बार बड़ा मान बढ़ाया है। कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से नया रिकार्ड बनाया है। अगस्त माह में एन बॉक्स बैगन BoxN ROH Depot में रूटीन और पीरिएडिक में बेहतर काम किया है। आरओएच शेड डिपो एनकेजे में एक माह में आउट टर्न में जबलपुर डिवीजन सर्वाधिक सर्वाधिक रहा है। जिसमें 731 कटनी में और 240 सतना में बैगन आरओएच आउट टर्न में शामिल हुए। इससे बॉक्स एन आरओएच डिपो लगातार भारतीय रेलवे में अव्वल रहा है। 31 अगस्त को खत्म हुए माह में कैवै विभाग का न्यू कटनी जंक्शन स्थिति आरओएच डिपो ने सफलता का स्वर्णिम इतिहास रचा है। इस शेड में रेलसेवकों ने जीतोड़ मेहनत करते हुए विगत माह में 730 वैगन का आरओएच का आउट टर्न देकर पूरी भारतीय रेलवे में वेस्ट सेंट्रल रेलवे को नम्बर एक पर लाकर खड़ा कर दिया। अब दूर-दूर तक इनकी बराबरी कर पाने लायक कोई जोन नहीं है।

730 पहुंचाया रिकॉर्ड
वेस्ट सेंटर मजदूर संघ के मंडल सचिव एसएन शुक्ला ने बताया कि दरअसल इसकी शुरुआत विगत साल अक्टूबर 2018 से संघ के द्वारा कैवै विभाग जबलपुर मण्डल के प्रशासन द्वारा वर्षो से लंबित पदोन्नति और एरियर्स के भुगतान को लेकर मजदूर संघ द्वारा आरओएच डिपो पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बाद प्रशासन द्वारा रेलसेवको को पदोन्नति की सौगात देने के बाद शुरू हुई। प्रशासन ने सभी पात्र लगभग 600 कर्मचारियों को पदोन्नति की सौगात दी। उसके साथ ही कर्मचारियों ने भी जीतोड़ मेहनत करते हुए कार्य निष्पादन को 550 वैगन से 730 वैगन प्रतिमाह पहुंचा दिए। जिसका नतीजा आज शेड का नाम भारतीय रेलवे में नम्बर 1 पर पहुंच गया है। इसमें संघ के प्रयास से रेल सेवकों के अधिकारियों से बेहतर तालमेल बना हुआ है।

इनका कहना है
आरओएच आउट टर्न में कर्मचारियों ने गजब का उत्साह दिखाया है। उनके काम की बदौलत आरओएच में बेहतर काम हुआ और रिकॉर्ड बना है। कर्मचारियों ने बड़ा ही प्रशंसनीय काम किया है।
प्रसंन्न कुमार, एरिया मैनेजर।

Updated on:
3 Sep 2019, 8:20 PM IST
Published on: