कटनी

कूल लुक के लिए ब्वॉयफ्रेंड जींस बेस्ट

विंटर सीजन में गल्र्स को भा रहे जींस और टी-शर्ट, स्टाइलिश व कूल लुके लिए जींच विथ जैकेट का भी ट्रेंड

2 min read
Feb 02, 2019
Boyfriend Jeans Best for Cool Look
Boyfriend Jeans Best for Cool Look

कटनी। अब चाहे कोई लडका हो या लडकी हर किसी को जींस पहने का शौक होता है, और हो भी क्यों न जींस का ट्रेंड हमेशा एवरग्रीन हैं। अब चाहे गर्मी हो या सर्दी, जींस को दोनों ही मौसम में पहना जा सकता है। ये न केवल पहनने में कंफर्टेबल होती है, बल्कि स्टाइलिश व कूल लुक भी देता है। पर लड़कों के मुकाबले, लड़कियों की जींस में ज्यादा वैरायिटीज देखने को मिलती है। क्योंकि लड़कियां जींस को शर्ट, टी-शर्ट, टॉप, कुर्ता आदि के साथ डिफरैंट तरीके से कैरी करती हैं। सर्दी का सीजन शबाब पर है तो अगर आप भी जींस में अपना स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रखने के लिए गल्र्स में जींस, टी-शर्ट विथ जैकेट का ट्रेंड चल रहा है। 10 स्टाइल की जींस के गल्र्स को खूब भा रहे हैं।

हाई वेस्ट जींस
यह जींस लो वेस्ट से ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप या फिर उसके साथ लॉन्ग डस्टर जैकेट भी ट्राई कर सकती हैं।

रिप्ड जींस
बॉलीवुड, हॉलीवुड की हिरोइनों के लेकर आम लड़कियों में इस जींस का काफी क्रज है। इसे फटी जींस भी कहते हैं। यह फंकी लुक देती है जिसे आप फॉर्मल या पार्टीवियर, दोनों लुक के लिए वियर कर सकती हैं।

बेल-बॉटम जींस
70 के दशक का यह फैशन एक बार फिर ट्रेंड बन चुका है। बेल बॉटम यानी फ्लेयर्ड जींस हिप्स और थाइस से फिटेड होती हैं लेकिन घूटनों से पैरों तक काफी लूज होती है। लंबी और कर्वी लड़कियों पर यह जींस खूब सूट करती है लेकिन छोटी हाइट व कर्वी फिगर वाली लड़कियां इसे इग्नोर करें तो बेहतर है।

स्किनी जींस
यह जींस बिल्कुल फिटेड होती है जो बिल्कुल लेगिंग की तरह लगती है। इसमें आप अपनी सेक्सी व टोन्ड लेग्ड फ्लॉन्ट कर सकती है। यह हाई, लो या मिड वेस्ट कट में आसानी से मिल जाती हैं। आवरग्लास बॉडी शेप वाली लड़कियां इसमें बिल्कुल स्लीम लगती है।

सिगरेट जींस
यह जींस बिल्कुल स्किनी जींस की तरह होती है। सिगरेट स्टाइल ट्राउजर, सिगरेट कट जींस काफी स्टाइलिश लुक देती हैं।

स्किनी क्रॉप जींस
इसे एंक्लेट जींस भी कहा जाता है क्योंकि यह टखनों से थोड़ी ऊंची होती है जिसमें लड़कियां खुद को कंफर्टेबल के साथ-साथ फंकी लुक भी दे सकती हैं।

वाइड लेग्ड जींस
इसे आप डेनिम या फिर किसी और फैब्रिक में ट्राई कर सकती हैं जो इन दिनों बॉलीवुड दीवाज की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप या शर्ट भी पहन सकती है यह जींस हर बॉडी टाइप पर सूट करेगी।

ब्वॉयफ्रेंड जींस
कूल लुक के लिए ब्वॉयफ्रेंड जींस आपके लिए बेस्ट हैं। यह काफी लूज और कंफर्टेबल होती हैं। रिप्ड ब्वॉयफ्रेंड जींस और भी स्टाइलिश लुक देती है। यह जींस कर्वी या एप्पल शेप बॉडी पर खूब सूट करती हैं।

Published on:
02 Feb 2019 11:37 pm