कटनी

ब्रेकिंग…बेलगाम ट्रक ने ऑटो को कुचला, 10 की मौत 4 घायल

एक साथ दो ऑटो को रौंदते निकला ट्रक, नेशनल हाइवे-43 पर मगझवां के समीप हादसा
2 min read
Apr 07, 2018
breaking...Belgaum truck kills auto, 9 people die
बेलगाम ट्रक ने ऑटो को कुचला, 9 की मौत

कटनी. रात में जलाशय से मछली मारकर लौट रहे ग्रामीणों पर एक बेलगाम ट्रक कहर बनकर टूटा। ट्रक ने एक साथ दो ऑटो को रौंद दिया। हादसा शनिवार सुबह नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर मगझवां गांव के समीप की है। दर्दनाक हादसे में दोपहर 12 बजे तक मृतकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में पुरुषों के अलावा महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग जलाशय में रात को मछली मारकर वापस घर लौट रहे थे। मृतक बिलगवां गांव के निवासी हैं। हादसे सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मृतकों के परिजन बदहवास रो रहे हैं। हादसे सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस स्पॉट पर पहुंचा। बड़वारा पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर जांच प्रारंभ कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसपास के लोग घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल में घायलों को त्वरित इलाज के लिए डॉक्टरों की अलग से टीम लगाई गई है। ट्रक और ऑटो की टक्कर इतनी जोरदार की थी सड़क पर ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो की बॉडी टूटकर सड़क पर बिखर गई। लोगों के शव सड़क पर ही बिखर गए। हादसे के बाद परिजन शव को सड़क पर ही रखे और घायलों के इलाज का इंतजाम शुरु किया गया।


सीएम ने की एक लाख मदद की घोषणा
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के आला अधिकारी स्पॉट पर पहुंचे। कलेक्टर वीएस चौधरी सुबह ११ बजे मगझवां गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर वीएस चौधरी ने बताया कि मझगवां सड़क हादसे में मारे गए लोगों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक-एक लाख रुपये मदद की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वस्थ होने कामना
कटनी जिले के मझगवां सड़क हादसे में दोपहर 12 बजे तक मृतकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे में हताहत हुए परिवारों को संबल प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है।

Published on:
07 Apr 2018 11:40 am