कटनी

ऑटो को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, आठ घायल

गर्राघाट और पोंडी खुर्द के मध्य मोड़ पर हुई घटना  

2 min read
May 13, 2018
Collision in auto and bus, woman's death

उमरियापान. थाना क्षेत्र के पोंडी खुर्द में सवारियों से भरी बस और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर 8 लोग घायल और एक महिला की मौत हो गई। घायलों को उमरियापान अस्पताल में भर्ती कराया गया।घ् ाटना रविवार शाम की हैं।
पुलिस ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील के पोंडी कला बी गांव से पटेल परिवार के 6 सदस्य व अन्य लोग ऑटो क्रमांक एमपी 21 आर 2172 में सवार होकर पोंडी से सिहोरा जा रहे थे वहीं लालपरी बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1588 उमरियापान से ढीमरखेड़ा की ओर जा रही थी। गर्राघाट और पोंडी खुर्द के मध्य मोड़ पर बस ने ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चालक सहित ऑटो में सवार 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। खिरवा पोंडी निवासी महिला रामसखी पति विनोद कोल की मौत हो गई। भिड़ंत होने के बाद बस चालक सहित कंडेक्टर बस को घटना स्थल पर छोड़कर ही फरार हो गए। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उमरियापान अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रोशनी चक्रवर्ती (21) और मनोज बैरागी (40) को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक मनोज बैरागी (40), रोशनी चक्रवर्ती (21), वीरू पटेल (23), सुशीला पटेल (35), धर्मेंद्र पटेल (45), चाहत पटेल (2), नीतू पटेल (30), प्रीति पटेल (16) घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी कमला जोशी भी उमरियापान अस्पताल पहुचीं।

------------------------------------------

ये भी पढ़ें

पिता कर देते हैं पहचानने से इंकार, यहां डीएनए से हो रही बच्चों की पहचान

पत्थर मारकर किया घायल
कटनी. कोतवाली थाना अंतर्गत मदनमोहन चौबे वार्ड भट्टा मोहल्ला में पुराने विवाद पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त मोनू यादव की ओर से उपेन्द्र क्षत्रिय की शिकायत पर आरोपी गनेश पटेल व वीरु पटेल के खिलाफ गाली देकर पीडि़त को पत्थर से सर में चोट पहुचाकर जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
------------------------------

घर में घुसकर की चोरी
कटनी. बहोरीबंद थाना अंतर्गत बीती रात चनपुरा में एक मकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त रामकृपाल चौधरी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी कीमती 17,000 रुपये चोरी करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
------------------------------
टेंट की बात पर विवाद, मारपीट
कटनी. बरही थाना अंतर्गत कुटेश्वर में टेंट की बात को लेकर विवाद के दौरान मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त कंछेदी कोरी की शिकायत पर आरोपी सच्चिदानंद व धनंजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

वो घर से दफ्तर जाने निकली, रास्‍ते में मिली मौत
Published on:
13 May 2018 10:01 pm
Also Read
View All