24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता कर देते हैं पहचानने से इंकार, यहां डीएनए से हो रही बच्चों की पहचान

माधवनगर थाना से इस वर्ष भेजे गए तीन सैंपल, न्यायालय के आदेश पर होता है परीक्षण
2 min read
Google source verification
The death of the child

The death of the child

कटनी. शादी विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ रहा है कि पिता अपने बच्चों को ही अपना मानने से इंकार कर रहे हैं। कुछ ने पत्नी ने चरित्र पर संदेह किया है तो कुछ ने संतान उनकी न होना कहकर ही तलाक के लिए आवेदन किया है। माधवनगर थाना क्षेत्र में इस वर्ष तीन प्रकरणों में डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनसे अब पिता और बच्चों के बीच संबंध की पहचान होगी।
माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद और तलाक की स्थिति निर्मित होने पर इस तरह के प्रकरण सामने आए हैं। बुधवार को ही एक डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। प्रकरण के बारे में उन्होंने बताया कि पति द्वारा शादी के आठ साल बाद अपने सात वर्षीय बेटे को पिता ने अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया है और न्यायालय में इसी को आधार बनाते हुए तलाक की अर्जी लगाई है। दोनों पक्षों से सुनवाई करते हुए न्यायालय ने डीएनए टेस्ट करवाने के आदेश दिए दिए हैं।
जांच के लिए जमा होता है शुल्क
पुलिस ने बताया कि डीएनए सैंपल न्यायालय के आदेश पर जांच के लिए भेजा जाता है। इसके लिए आवेदन से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करवाया जाता है।
.....................................................
पटवारी से विवाद, मामला दर्ज
कटनी. बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम मंगेला में सीमांकन की बात को लेकर पटवारी से विवाद का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए न सिर्फ शासकीय कार्य में बाधा डाली बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि अनूप तिवारी की शिकायत पर उमेद उर्फ उमेश लोधी, मुकेश लोधी व अंगद लोधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
---------------------------------
बाजार के लिए निकली किशोरी लापता
कटनी. विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक १५ वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किशोरी घर से बाजार का कहकर निकली थी। पुलिस ने पीडि़त परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का प्रकरण दर्ज किया है।
-------------------------
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
कटनी. बहोरीबंद थाना अंतर्गत साडा में एक १६ वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतक जीतू पिता लक्ष्मी यादव निवासी साडा है। आत्महत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच की जा रही है।