कटनी

VIDEO : कोरोना से हुई कांग्रेस नेता की मौत, अब तक जिले में संक्रमण का शिकार हो चुके हैं इतने लोग

-जिले में कोरोना से पहली मौत।-कांग्रेस नेता फिरोज अहमद की हुई कोरोना से मौत-पर्याप्त इलाज के लिए जबलपुर किया गया था रेफर-जिले में 8 लोग अब तक हो चुके हैं संक्रमण का शिकार
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2020, 5:45 PM IST
VIDEO : कोरोना से हुई कांग्रेस नेता की मौत, अब तक जिले में संक्रमण का शिकार हो चुके हैं इतने लोग
VIDEO : कोरोना से हुई कांग्रेस नेता की मौत, अब तक जिले में संक्रमण का शिकार हो चुके हैं इतने लोग

कटनी/ मध्य प्रदेश में औसतन जहां कोरोना वायरस की रफ्तार में कमी आई है, वहीं कुछ जिले ऐसे हैं, जहां इसकी रफ्तार में अब भी कमी नहीं आ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के कटनी जिले में आज कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है। ये पहली मौत कांग्रेस के जिला स्तरीय नेता फिरोज अहमद की हुई है।


कांग्रेस नेता की मौत

बता दें कि, कांग्रेस नेता फीरोज अहमद की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण भी नजर आ रहे थे, जिसके चलते 8 जून को वो परीक्षण के लिए जिला अस्पताल आए थे। यहां 10 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया। यहां उनकी हालत में तेजी से बिगाड़ आने के कारण कटनी से अगले ही दिन 11 जून को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था।इलाज के दौरान जबलपुर में उनकी मौत हो गई। बता दें कि, कटनी स्थित उनके निवास के बाहर शौक संवेदना व्यक्त करने शहर के कई लोग पहुंच रहे हैं।


ये हैं जिले के मौजूदा हालात

आपको ये भी बता दें कि, कटनी में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 8 हो गई हैं। इनमें अब तक 1 व्यक्ति ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटा है और फिरोज अहमद की कोरोना से मौत के बाद जिले में अब 7 केस एक्टिव हैं।

Published on: