कटनी

इस शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास में सामने आई बड़ी लापरवाही, इस नोटिस से उजागर हुआ मामला

- मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास के अंतर्गत शहर में चल रहे विकास कार्य ठेकेदारों की लापरवाही और नगर निगम के अधिकारियों की बेपरवाही के चलते कछुआ चाल से चल रही है। ऐसा ही एक मामला चांडक चौक से लेकर जुहला बायपास तक की सड़क के चौड़ीकरण में सामने आया है। - ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इस पर नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार त्रिशूल कंस्ट्रक्शन भोपाल को नोटिस जारी कर कार्य में प्रगति लाने कहा गया है। - बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय से सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन अबतक कार्य में तेजी नहीं आई। निर्माण की प्रोग्रेस बहुत कम है। - ठेकेदार ने सिर्फ नाली निर्माण का काम शुरू किया है, जबकि सड़क निर्माण की अबतक नीवतक नहीं रखी है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 11:19 AM IST
Critical negligence in development work of Nagar Nigam katni
Critical negligence in development work of Nagar Nigam katni

कटनी. मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास के अंतर्गत शहर में चल रहे विकास कार्य ठेकेदारों की लापरवाही और नगर निगम के अधिकारियों की बेपरवाही के चलते कछुआ चाल से चल रही है। ऐसा ही एक मामला चांडक चौक से लेकर जुहला बायपास तक की सड़क के चौड़ीकरण में सामने आया है। ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इस पर नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार त्रिशूल कंस्ट्रक्शन भोपाल को नोटिस जारी कर कार्य में प्रगति लाने कहा गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय से सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन अबतक कार्य में तेजी नहीं आई। निर्माण की प्रोग्रेस बहुत कम है। ठेकेदार ने सिर्फ नाली निर्माण का काम शुरू किया है, जबकि सड़क निर्माण की अबतक नीवतक नहीं रखी है। उक्त कार्य 13 करोड़ रुपये की लागत से होना है। यह पूरा काम थ्री फेज में जोना है। ठेेकेदार को अबतक 3 किलोमीटर रोड, व 6 हजार 880 मीटर नाली का निर्माण कर देना था, नाली का निर्माण मात्र 680 मीटर ही हो पाया है।

तीन स्टेज में होना है काम
बता दें कि चांडक चौक से लेकर जुहला बायपास तक सड़क चौड़ीकरण का तीन स्टेज में होना है। अभी सिर्फ एक स्टेज में ही काम शुरू हो पाया है। जुहला बायपास के रपटा के पास से दुबे कॉलोनी तक काम चालू हुआ है। उसमें भी संतोषजनक प्रगति नहीं है। पहले स्टेज में खिरहनी फाटक से जुहला तक 19 मीटर चौड़ी सड़क, गर्ग चौराहा से घंटाघर तक 12 मीटर सड़क और चांडक चौक से घंटाघर तक 9.5 मीटर सड़क चौड़ी होना है। इसमें 158 अतिक्रमण हटाए जाने हैं, जिसमें नोटिस जारी हो चुका है।

खास-खास:
- मास्टर प्लान के अनुसार सड़क चौड़ी बनाने में नगर निगम को होगी परेशानी, 12 से 24 मीटर तक चौड़ी करनी पड़ेगी सड़क।
- नगर निगम डीपीआर के अनुसार ही सड़क चौड़ीकरण पर कर रही काम, एक स्टेज में आधा भी नहीं हुआ काम।
- गर्ग चौराहा से चांडक चौक तक व दुबे कॉलोनी से मस्तराम अखाड़ा तक सीवर लाइन व अमृत प्रोजेक्ट की लाइन बन रही बाधा।
- सीवर लाइन और पेयजल सप्लाई के काम में है धीमी गति, बगैर सीवर लाइन के यहां पर नहीं शुरू हो पाएगा चौड़ीकरण का काम।
- नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बेपरवाही पर नहीं सुनिश्वित हो रही कार्रवाई, जारी है मनमानी।

इनका कहना है
मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास के तहत चांडक चौक से जुहला बायपास तक सड़क चौड़ीकरण काम चल रहा है। ठेकेदार की लेटलतीफी पर सोमवार को नोटिस जारी किया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
शैलेंद्र शुक्ला, अधीक्षण यंत्री नगर निगम।

Published on: