कटनी

नजदीक से गुजरते रहे लोग, प्रणय लीला में मग्न रहा जहरीले सांपों का जोड़ा…देखिए वीडियो

कारीतलाई विष्णुवराह मंदिर के पास नजारा देखने जमा रहे लोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2019, 9:13 PM IST
crowd continued to see snakes
crowd continued to see snakes

कटनी. बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही जहरीले सांपों का बिलों से बाहर निकला शुरू हो गया है। आषाढ़ माह में सांपों की प्रणय लीला के नजारे आए दिन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही कारीतलाई विष्णु वराह मंदिर के पास घंटों चली जहरीले सांपों की प्रणय लीला देखने लोग थम गए। मंदिर आने जाने वालों और नजारे को देखने वालों का अनदेखा कर एक घंटे से अधिक समय सांपों का जोड़ा प्रणय में मस्त रहा और लोग उन्हें अपने कैमरों में कैद करते रहे। कभी नृत्य के मुद्रा में सांप तीन से चार फिट तक ऊंचे उठकर अठखेलियां करते रहे तो कभी एक दूसरे के साथ उलझे प्रेम दर्शाते रहे।

IMAGE CREDIT: patrika

हालांकि जानकारों का कहना है कि ऐसे समय में सांपों के नजदीक जाना बेहद खतरनाक हो सकता है और गुस्से में सांप हमला भी कर सकता है। माना जाता है कि यह समय सांपों के प्रजनन का होता है और जब मादा सर्प प्रजनन को तैयार होती है तो उसके शरीर से एक विशेष रसायन का स्त्राव होता है। उसकी गंध से नर सर्प आकर्षित होता है। वहीं धर्म से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रणय लीला देखना अशुभ माना जाना जाता है।

Published on: