कटनी

अब कटनी में 407 से बढ़कर हुईं 415 पंचायतें, तीन वार्ड भी बढ़े, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुआ परिसीमन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में परिसीमन की कार्रवाई चल रही थी। जिला पंचायत द्वारा परिसीमन की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। परिसीमन में जिला व जनपद के लिए वर्गवार सीटों का आरक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी की गई है। बढ़ी जनसंख्या के कारण परिसीमन में जिले में पंचायतों के साथ वार्डों की संख्या बढ़ गई है। जिले में पहले 407 ग्राम पंचायतें थीं जो अब बढ़कर 415 हो गई हैं। इसी तरह जनपद के वार्ड 121 से बढ़कर 124 हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2019, 12:26 PM IST
Delimitation for Panchayat elections in Katni district
Delimitation for Panchayat elections in Katni district

कटनी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में परिसीमन की कार्रवाई चल रही थी। जिला पंचायत द्वारा परिसीमन (Panchayat Election Delimitation) की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। (Panchayat Election) परिसीमन में जिला व जनपद के लिए वर्गवार सीटों का आरक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी की गई है। बढ़ी जनसंख्या के कारण परिसीमन में जिले में पंचायतों के साथ वार्डों की संख्या बढ़ गई है। जिले में पहले 407 ग्राम पंचायतें थीं जो अब बढ़कर 415 हो गई हैं। इसी तरह जनपद के वार्ड 121 से बढ़कर 124 हो गए हैं। विजयरघवगढ़, बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा में एक-एक और बड़वारा में पांच नई पंचायतों का गठन हुआ है। विजयराघवगढ़ में लखनपुरा, बहोरीबंद में हरदुआ, ढीमरखेड़ा में हल्का, बड़वारा में बगदरा, मिडऱा, धनगवां, उमरिया व बड़ागांव नई पंचायतें बनी हैं। जिला पंचायत के वार्ड 14 ही हैं। जनपद के जो तीन वार्ड बढ़े हैं वे कटनी जनपद में बढ़े हैं।

प्रवर्गवार वार्डों का हुआ आरक्षण
परिसीमन में जिला पंचायत, जनपद क्षेत्र सहित ग्राम पंचायतों के वार्डों में प्रवर्गवार वार्डों का आरक्षण भी हो गया है। जिले की 6 जनपद पंचायतों में 124 वार्ड हैं। जिनमें से एससी के 13, एसटी के 35, ओबीसी 32, अनारक्षित के 44 वार्ड हैं। इसी तरह 415 ग्राम पंचायतों में 4 हजार 934 वार्ड हैं। इसमें एससी के 571, एसटी के 1434, ओबीसी के 976 और अनारक्षित वर्ग के 1953 वार्ड हैं। जनपदवार वार्डों का प्रकाशन भी हो चुका है।

इनका कहना है
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। इसमें 8 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है व जनपद के तीन वार्ड बढ़े हैं। जिला पंचायतों के वार्डों के परिसीमन की कार्रवाई निर्णय के लिए विभाग को भेजी गई है।
आरके मालवीय, सहायक परियोजना अधिकारी।

Updated on:
13 Sep 2019, 12:26 PM IST
Published on: