कटनी

बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कटनी विधायक से लगाई न्याय की गुहार, डरे-सहमे हैं लोग

कंपनी हथिया रही हम गरीब आदिवासियों की जमीन, डाला जा रहा दबाव, कटनी विधायक के पास शिकार लेकर पहुंचे बड़वारा विधानसभा अंतर्गत छपरवा गांव के किसानों व आदिवासी

2 min read
Sep 22, 2021
बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कटनी विधायक से लगाई न्याय की गुहार, डरे-सहमे हैं लोग

कटनी. बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरवाह के दर्जनों किसान मंगलवार को कटनी विधायक निवास पहुंचकर विधायक संदीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने विधायक को दिए गए ज्ञापन में कहा कि अल्ट्राटेक व्हाईट सीमेंट के खास व्यक्तियों द्वारा पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार भूमि स्वामी एवं कब्जे की जमीन को हड़पने डराया, धमकाया जा रहा है। संबंधित भूमि खसरा नं . 8/41 से 8/63 तक कंपनी के पक्ष में अपनी सहमति देने दबाव बनाने एवं कंपनी के अधिकारियों की बात न मानने की दशा में प्रभावित कृषकों की भूमियों को शासकीय मद में दर्ज किये जाने की धमकी दी जा रही है।
आदिवासी कृषकों ने बताया कि वे उक्त भूमि में वर्षों से कृषि कार्य करते आ रहे हैं। उनको पट्टा भी मिला है। लेकिन अल्ट्राटेक व्हाईट सीमेंट द्वारा हमें बर्बाद करने की नियत से खदान का ओव्हर वर्डन ( मिट्टी एवं कचड़ा ) जबरन हमारी कृषि योग्य भूमि में फिकवाया जा रहा है और उसी वजह से 8-10 वर्षों से हम कृषकअपनी भूमियों पर खेती भी नही कर पा रहे। अल्ट्राटेक व्हाईट सीमेंट के द्वारा वर्ष 2019-20 में अपने प्रभाव एवं धन बल के आधार पर पटवारी से मिलकर खसरा के कॉलम नं . 12 में शासकीय मद की भूमि पट्टे पर दी गई दर्ज करवा दिया गया है। बिना किसी समक्ष अधिकारी के आदेश के जो कि पूर्णत: गलत एवं सांठ गांठ की गई है।

बता रहे गंभीर समस्या
किसानों ने अल्ट्राटेक व्हाईट सीमेंट कंपनी के अधिकारियों जिसमें अंजनी पाण्डेय, विजय जायसवाल एवं अरुण अग्रवाल द्वारा आये दिन सम्पत्ति के संबंध में कंपनी के पक्ष में सहमति देने के लिए जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया जा रहा है। इन लोगों की धमकियों से लोग सहमें हैं। कृषकों ने कहा कि आजीविका एवं जीवन निर्वाहन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में विधाय ने कलेक्टर से चर्चा कर शीघ्र ही जांच कराने की बात कही है। इस दौरान कृषक विजय, हरिलाल, राजाराम, बसोरी, मौजीलाल, संजय,बब्लू, काशीराम कोल, राजकुमार, संतराम सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भी समस्या बताई।

Published on:
22 Sept 2021 10:35 am
Also Read
View All