कटनी

विश्व महिला दिवस : DSP शालिनी परस्ते ने संभाली यातायात व्यवस्था, आज महिला पुलिसकर्मियों की चप्पे-चप्पे पर नजर

-कटनी में विश्व महिला दिवस पर नवाचार-DSP शालिनी परस्ते आज यातायात व्यवस्था की प्रभारी-101 महिला पुलिस संभाल रही शहर का ट्रैफिक
less than 1 minute read
Mar 08, 2022
News
विश्व महिला दिवस : DSP शालिनी परस्ते ने संभाली यातायात व्यवस्था, आज महिला पुलिसकर्मियों की चप्पे-चप्पे पर नजर

कटनी. विश्व महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर नवाचार किया है। महिला दिवस पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा दिव्यांग सुदामा चक्रवर्ती को एक दिन के लिए सांकेतिक कलेक्टर बनाया गया तो वहीं एसएसपी ने उनकी सुरक्षा के लिए एक महिला गार्ड भी तैनात किया है। थाना कोतवाली से महिला प्रधान आरक्षक बैजयंती सिंह सांकेतिक कलेक्टर सुदामा चक्रवर्ती की सुरक्षा में मुस्तैद हैं।

वहीं, शहर की गंभीर यातायात व्यवस्था की बागडोर एक दिन के लिए महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपी है। इसमें देखा जा रहा है कि कैसे महिलाएं शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखती हैं। इसके लिए डीएसपी प्रभारी सीएसपी शालिनी परस्ते को यातायात का प्रभारी नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके अंडर में 101 महिला अधिकारी-कर्मचारी काम कर रहीं हैं। इसमें आरआई, टीआई, एसआई, सूबेदार, प्रधान आरक्षक, आरक्षक आदि को शामिल किया गया है।


पूरे शहर में लगे हैं प्वाइंट

बता दें कि, इस नवाचार में शहर के अधिकांश हिस्सों में प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें मिशन चौक, अग्रवाल कॉलोनी, चांडक चौक, पन्ना नाका, गर्ग चौराहा, घंटाघर, बरही नाका, सुभाष चौक, अहिंसा तिराहा आदि प्रमुख स्थानों को प्वाइंट बनाया गया। टीम यातायात को लेकर भी राहगीरों को जागरुक करेंगी। दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।


इनका कहना है

एसएसपी सुनील कुमार जैन का कहना है कि, महिलाओं के सम्मान में सशक्तिकरण को यह विशेष निर्णय लिया गया है। डीएसपी शालिनी परस्ते के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था की कमान 101 महिला अधिकारी-कर्मचारी कमान संभाल रहीं हैं। उसके परिणाम पर आगे सक्रिय पहल की जाएगी।

Published on:
08 Mar 2022 01:45 pm