नई तकनीक से खेती में कमाया नाम, अब पीएम मोदी से रूबरू होंगे किसान
कटनी. चुनावी रैलियोंं व सरकारी आयोजनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाषण देते टीवी व रेडियो चैनलों में तो सभी लोग देखते हैं, लेकिन बुधवार को पहला मौका होगा जब जिले के पांच किसानों से पीएम मोदी सीधे वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे। खेती से जुड़ी किसानों की समस्याओं व आमदनी बढ़ाने को लेकर क्या किया जा सकता है। इन विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम सुबह ९ बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी केंद्र में होगा। प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए चयनित किसान भी उत्सुक हैं। तेवरी निवासी किसान पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पीएम मोदी से बात करने का मौका मिलता है तो पीएम जो पूछेंगे, उसका बखूबी जबाव देंगे। महिला किसान उत्तरबाई ने बताया कि पीएम से बात करने की उत्सुकता है। हालांकि उन्होंने पीएम से पूछे जाने वाले सवाल के बारे में नहीं बताया। पान की खेती करने वाले किसान कमलेश चौरसिया ने बताया कि पीएम से बात होगी तो उनके सामने पानी की खेती से जुड़ी समस्याओं को रखेंगे। खेती को लाभ का धंधा बनाने व उसमें होने वाली परेशानियों को जानने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से पीएम मोदी उनकी समस्यां जानेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा नई तकनीक के माध्यम से खेती करने वाले हर जिले से पंाच-पांच किसानों का चयन कर दिल्ली सूची भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने पांच डेयरी, कृषि व उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों का चयन किया।
यह है जिले से चयनित किए पांच किसान:
-पुरुषोत्तम सिंह।
-उत्तराबाई।
-प्रवीण नायक।
-हीरामणि हल्दकार
-कमलेश चौरसिया।
इनका कहना है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए जिले से पंाच किसानों का चयन किया गया है। सभी की सूची भेज दी गई। प्रदेश के हर जिले से पांच-पांच किसानों का चयन किया गया है। वे किस जिले के किसानों से बात करेंगे, कार्यक्रम के बात ही पता चल पाएगा। झाबुआ जिले बस के किसानों से बात करेंगे इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है।
डॉ.एके तोमर, संचालक, कृषि विज्ञान केंद्र।
..................................................