कटनी

एमपी में बेखौफ बदमाश : दिग्गज कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, शहर में मचा हड़कंप, Video

MP News : कटनी में एक बार फिर चाकूबाजी, हमलावरों ने इस बार शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और कांग्रेस नेता आफताब अहमद (चोखे भाई) पर जानलेवा हमला कर दिया। कानून - व्यवस्था पर उठे सवाल।

2 min read
Mar 10, 2025

MP News : मध्य प्रदेश में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं। बात करें सूबे के कटनी जिले की तो यहां चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन हो रही हमलों की इन वारदातों ने आम लोगों में भय पैदा करना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह शहर में हुई एक अपराधिख घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। आपको बता दें कि, यहां एक बदमाश ने शहर के दिग्गज कांग्रेस नेता आफताब अहमद (चोखे भाई) पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया है। हमले के बाद कांग्रेस नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज सुबह न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र में शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब अहमद (चोखे भाई) पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में चोखे भाई की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर की पहचान जितेंद्र वंशकार पिता छोटे लाल वंशकार के रूप में हुई है।

गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल

हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल आफताब अहमद को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद आफताब अहमद की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, जिला अस्पताल में उनका उपचार शुरु कर दिया गया है।

कानून व्यवस्था पर सवाल

होली पर्व को देखते हुए पुलिस द्वारा जिले में पैदल मार्च किया जा रहा है। बावजूद इसके शहर के बेखौफ अपराधी वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में बदमाशों के भय के साथ-साथ कानून व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश का माहौल है।

बदमाशों में नहीं खौफ

पार्षद और कांग्रेस नेता मिथलेश जैन ने कहा कि, शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं न्यू कटनी जंक्शन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद फमीदा आफताब अहमद के पति और शहर के दिग्गज कांग्रेस नेता आफताब अहमद पर सुबह चाकू से हमला हुआ है। उम्होंने कहा कि पूरे जिले और शहर की कानून व्यवस्था ठप्प है। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

अपराधी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शहरवासियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

Updated on:
10 Mar 2025 11:49 am
Published on:
10 Mar 2025 10:42 am
Also Read
View All

अगली खबर